हजारीबाग : कोरोना की इस मुश्किल घड़ी में कुछ लोग आपदा में अवसर तलाश रहे हैं. जहां संक्रमित मरीजों को तुरंत दवा,ऑक्सीजन के साथ अन्य चीजों की जरूरत है. वहीं कुछ लोग इसकी कालाबाजारी में लगे हुए हैं. कुछ ऐसी ही मामला हजारीबाग के HMCH में सामने आया है.
मामले में पुलिस ने ऑक्सीजन सिलेंडर चोरी मामले में दो वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार वार्ड बॉय में गदोखर का रहने वाला सुरेंद्र यादव और नूरा का रहने वाला आशीष शामिल है. जबकि आउटसोर्सिंग कम्पनी सोलंकी के सुपरवाइजर भीम और मनोज समेत तीन कर्मियों को पूछताछ के बाद पीआर बांड भरकर छोड़ दिया गया है.

