रांची: झारखण्ड की राजधानी रांची के एक डेवलपर को उत्तराखंड हरिद्वार में फर्जी जमीन दिखा छह लोगो ने एक करोड़ पांच लाख रुपए की ठगी कर ली है। इस संबंध में अरगोड़ा थाना में राज गोविंद डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड रांची के संचालक नागेंद्र प्रसाद सैनी ने छह के विरुद्ध धोखाधड़ी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है उनमें गुजरात बड़ोदरा निवासी बालमुकंद पासवान, उत्तराखंड हरिद्वार निवासी मो. उमर, मो. हारुण अली, मोनू राव, पंकज कुमार और विजय चौहान शामिल है। इनके विरुद्ध भादवि की धारा 406, 420, 467, 468, 471 और 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। अरगोड़ा थाना की पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
