रांची: राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और दोपहर बाद कहीं कहीं हल्की बारिश से अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी, वहीं भीषण गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली।
मौसम विभाग की ओर से अगले 24 घंटे में भी बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि पूवार्नुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि चक्रवाती तूफान का झारखंड में आंशिक असर ही देखने को मिलेगा और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।
उन्होंने कहा कि झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में आज मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अपने पूवार्नुमान में बताया कि चक्रवात असानी का बिहार, झारखंड में आंशिक असर दिखेगा। बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बताया कि पूवार्नुमान के अनुसार झारखंड के दक्षिणी, उत्तर-पूर्वी व मध्य भाग में मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान 30-40 किमी की रफ्तार से आंधी-तूफान भी चलेगी। जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है।
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को बारिश के समय पेड़ के नीचे और खेतों में नहीं रहने की सलाह दी है। इन जिलों में बारिश हो सकती है राज्य के लातेहार, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां के साथ ही देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, सिमडेगा के अलावा रांची, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग और गुमला के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जताई जा रही है। तापमान में आयी है गिरावट रू राजधानी के बाहरी क्षेत्रों में हल्की बारिश व हजारीबाग जिले में 23 मिमी बारिश के बाद तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान डाल्टेनगंज का 41.6 डिग्री सेल्सियस जबकि रांची का न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राजधानी के तापमान में 2 डिग्री की गिरावट के साथ तापमान अधिकतम 35.2 डिग्री जबकि न्यूनतम 24.7 डिग्री दर्ज किया गया।

