Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»हूल दिवस पर मुख्यमंत्री ने संथाल विद्रोह के नायकों को किया नमन, कहा- वीरों की शहादत हमेशा करती रहेगी प्रेरित
    झारखण्ड

    हूल दिवस पर मुख्यमंत्री ने संथाल विद्रोह के नायकों को किया नमन, कहा- वीरों की शहादत हमेशा करती रहेगी प्रेरित

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हूल दिवस के अवसर पर संताल विद्रोह के नायकों के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलो, झानो व विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों की शहादत सदैव झारखण्डवासियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जबतक झारखंड रहेगा। शहीदों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा विद्रोह का नेतृत्व करने वाले सिदो, कान्हू, चांद, भैरव, फूलों और झानों के साथ-साथ विद्रोह में शहादत देने वाले सभी वीरों का बलिदान सदैव झारखण्डवासियों को प्रेरित करेगा। यह महत्वपूर्ण दिवस है। कोरोना संक्रमण के इस दौर में कार्यक्रम करना संभव नहीं था। व्यक्तिगत रूप में लोग इस दिवस को मना रहें हैं। उम्मीद करता हूं, जबतक झारखण्ड रहेगा शहीदों का नाम स्वर्णाक्षरों में लिखा जाता रहेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी झारखण्डवासी इस गौरवपूर्ण दिवस के अवसर पर वीर शहीदों को स्मरण करें, ताकि आने वाली पीढ़ी वीरों की वीर गाथा से अवगत हो गौरवान्वित हो सके। आइये मिलकर शहीदों के सपनों को साकार करें।

    पहली बार सिदो-कान्हू के जन्मस्थल भोगनाडीह में हूल दिवस पर नहीं हुआ समारोह
    अमर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली बरहेट स्थित भोगनाडीह में जहां हर वर्ष 30 जून को परंपरागत रूप से मेला लगता था। इस बार शहीद के छठी पीढ़ी के वंशज रामेश्वर मुर्मू की कथित हत्या के विरोध में सन्नाटा पसरा रहा। झारखंड राज्य बनने के बाद से कोई ऐसा साल नहीं गुजरा जब हूल दिवस पर सत्तासीन मुख्यमंत्री अथवा मंत्री का आवागमन भोगनाडीह में नहीं हुआ हो। उपायुक्त वरुण रंजन के मुताबिक देर शाम तक 30 जून के लिए भोगनाडीह में किसी वीआईपी मूवमेंट की सूचना नहीं है।

    बता दें कि हर साल 30 जून को हूल दिवस पर सरकारी समारोहों में सिदो-कान्हू के बलिदान को याद किया जाता है, मगर 1855 की इस जनक्रांति को पहले स्वतंत्रता संग्राम के तौर पर सही पहचान आज तक नहीं मिल पाई। देश तो दूर झारखंड के स्कूली पाठ्यक्रम में भी इसे सिर्फ आदिवासी विद्रोह ही पढ़ाया जाता है। मनमाना लगान न दे पाने वाले आदिवासियों की जमीन हड़पने वाले अंग्रेजों के स्थायी बंदोबस्त कानून के खिलाफ ये पहला संगठित जनविद्रोह था। इस गौरवशाली इतिहास को भुलाने का नतीजा है कि आज भी आदिवासी भूमि से वंचित हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.