Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिज़नेस»नोकिया ने लॉन्च किए तीन सस्ते फोन, जाने उनकी कीमत और फीचर्स
    बिज़नेस

    नोकिया ने लॉन्च किए तीन सस्ते फोन, जाने उनकी कीमत और फीचर्स

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 29, 2020Updated:May 29, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्ली । HMD Global ने Cricket Wireless के साथ पार्टनरशिप करके अपनी C सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen को लॉन्च किया है। फिलहाल इन स्मार्टफोन्स को यूएस मार्केट में लॉन्च किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही इन्हें अन्य देशों में भी उपलब्ध कराएगी। हालांकि, अन्य देशों में इन्हें अलग नामों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen तीनों ही स्मार्टफोन आकर्षक लुक और शानदार फीचर्स से लैस हैं।

    Nokia C5 Endi, Nokia C2 Tava और Nokia C2 Tennen की कीमत और उपलब्धता

    Nokia C5 Endi की कीमत $169.99 यानि लगभग 13,000 रुपये है और यह स्मार्टफोन 5 जून से सेल के लिए उपलब्ध होगा। यूजर्स इसे मिडनाइट ब्लू कलर विकल्प में खरीद सकते हैं। वहीं Nokia C2 Tava की कीमत $109.99 यानि करीब 8,333 रुपये है और यह 29 मई यानि आज से ही सेल के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं Nokia C2 Tennen को 15 जून से सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इसकी कीमत $69.99 यानि लगभग 5,500 रुपए है। बता दें कि इन फोन्स को यूजर्स Cricket Wireless वेबसाइट से खरीद सकते हैं।

    Nokia C5 Endi के स्पेसिफिकेशन्स

    Nokia C5 Endi में 6.5 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 720 x 1600 पिक्सल है। यह स्मार्टफोन MediaTek Helio P22 प्रोसेसर पर काम करता है और इसमें 4000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 2 दिनों का बैकअप प्रदान कर सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 13MP का मेन सेंसर, 5MP का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। फोन का कैमरा AI तकनीक से लैस है।

    Nokia C2 Tava के स्पेसिफिकेशन्स

    Nokia C2 Tava में 5.45 इंच का एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है। यह फोन MediaTek Helio A22 प्रोसेसर पर काम करता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 3000mAh की बैटरी मौजूद है। इसमें 2GB रैम और 32GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोटोग्राफी के लिए ड्यूल रियर कैमरा मौजूद है। इसमें 8MP प्राइमरी सेंसर और 2MP का सेकेंडरी सेंसर उपलब्ध है। जबकि 5MP फ्रंट कैमरा उपलब्ध है।

    Nokia C2 Tennen के लगभग फीचर्स C2 Tava के समान ही हैं। इसमें भी 8MP + 2MP का ड्यूल रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसमें एआई फेस अनलॉकड फीचर की सुविधा उपलब्ध है। फोन में पावर बैकअप के लिए 3000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। बता दें कि तीनों ही फोन एंड्राइड 10 ओएस पर आधारित हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत-अमेरिका टैरिफ डील से आम लोगों को राहत, मोबाइल-लैपटॉप समेत कई सामान हो सकते हैं सस्ते

    February 3, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    सोना और चांदी फिर चमके: पूरे भारत में कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए ताज़ा रेट

    October 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.