Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिज़नेस»बजट के दिन सेंसेक्स में 24 साल में सबसे बड़ी उछाल, इंडेक्स 2314 अंक ऊपर बंद
    बिज़नेस

    बजट के दिन सेंसेक्स में 24 साल में सबसे बड़ी उछाल, इंडेक्स 2314 अंक ऊपर बंद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 1, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सोमवार को संसद में मोदी कार्यकाल का 9वां बजट पेश किया गया। बजट के दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 2314.84 अंकों यानी 5% की बढ़त के साथ 48,600.61 पर बंद हुआ है। निफ्टी इंडेक्स भी 693 अंकों यानी 5.09% की बढ़त के साथ 14,328.00 पर बंद हुआ है। बजट के दिन बाजार में इतनी बड़ी तेजी आखिरी बार 1997 में देखने को मिली थी, जब सेंसेक्स 6% ऊपर बंद हुआ था।

    एक्सचेंज पर 62% शेयरों में तेजी

    BSE पर 3,129 शेयरों मे कारोबार हुआ। 1,947 शेयरों में तेजी और 981 में गिरावट रही। यानी एक्सचेंज पर 62% शेयरों में बढ़त रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप बढ़कर 192.62 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो शुक्रवार को 186.13 लाख करोड़ रुपए था। बाजार की रिकॉर्ड तेजी में बैंकिंग शेयर सबसे आगे रहे। निफ्टी बैंक इंडेक्स 8.81% की बढ़त के साथ 33,257 पर बंद हुआ है। यह इंडेक्स का ऑलटाइम हाई लेवल भी है।इससे पहले बाजार लगातार 6 सत्रों में गिरावट के साथ बंद हो रहा था।

    सेक्टोरल तेजी में ऑटो और रियल्टी शेयर भी आगे

    इसी तरह स्क्रैपेज पॉलिसी की खबर से ऑटो शेयरों में अच्छी बढ़त दर्ज की गई। निफ्टी ऑटो इंडेक्स 4.23% ऊपर बंद हुआ है। किफायती घर खरीदने वालों को लोन के इंटरेस्ट पेमेंट पर टैक्स डिडक्शन में 1.5 लाख रुपए की एक्स्ट्रा छूट का समय एक साल और बढ़ा है। खबर से रियल्टी शेयर दौड़ गए। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 6.31% ऊपर बंद हुआ है। इसमें DLF का शेयर 10.16% ऊपर बंद हुआ है। इसी तरह मेटल और सरकारी बैंकिंग शेयरों में भी रैली देखने को मिली।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत-अमेरिका टैरिफ डील से आम लोगों को राहत, मोबाइल-लैपटॉप समेत कई सामान हो सकते हैं सस्ते

    February 3, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    सोना और चांदी फिर चमके: पूरे भारत में कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए ताज़ा रेट

    October 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.