Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»सरकारी स्कूल के बच्चों की दूरदर्शन पर आज से क्लास शुरू, पहले सप्ताह का शेड्यूल जारी
    झारखण्ड

    सरकारी स्कूल के बच्चों की दूरदर्शन पर आज से क्लास शुरू, पहले सप्ताह का शेड्यूल जारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 12, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची. सरकारी स्कूल के पहली से 12वीं तक के बच्चे के लिए सोमवार से दूरदर्शन पर पढ़ाई शुरू हो गई। सुबह 10 बजे से 12 बजे और दोपहर एक बजे से दो बजे तक अलग-अलग क्लास की पढ़ाई हुई। पहले सप्ताह का शेड्यूल जारी कर दिया है। झारखंड शैक्षणिक परियोजना परिषद ने डिजिटल कंटेंट तैयार कर दूरदर्शन को उपलब्ध कराया है।

    सभी क्लास के लिए सुबह 10 बजे से साढ़े 10 बजे तक यूनिसेफ द्वारा तैयार मीना की कहानी और जीवन कौशल के बारे में बताया गया। वहीं, सोमवार और बुधवार को पहली-दूसरी और मंगलवार व गुरुवार को तीसरी से पांचवीं के बच्चों को गणित और अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी। वहीं, तीसरी से पांचवीं के बच्चों को शुक्रवार को पर्यावरण अध्ययन पढ़ाया जाएगा। छठी से आठवीं के बच्चों को सोमवार को गणित, मंगलवार को विज्ञान, बुधवार को सामाजिक विज्ञान, गुरुवार को हिंदी और शुक्रवार को अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी।

    नौवीं और दसवीं के छात्र-छात्राओं को सोमवार को गणित व विज्ञान, मंगलवार को सामाजिक विज्ञान व अंग्रेजी, बुधवार को गणित व हिंदी, गुरुवार को विज्ञान व सामाजिक विज्ञान और शुक्रवार को अंग्रेजी व हिंदी पढ़ाई जाएगी। इसके अलावा 11वीं और 12वीं के छात्र छात्राओं को सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को गणित व भौतिकी और मंगलवार व गुरुवार को रसायन शास्त्र व जीव विज्ञान पढ़ाया जाएगा।

    क्लास का समय

    • 10 से 10.30 बजे तक : सभी क्लास के लिए मीना की कहानी व जीवन कौशल।
    • 10.30 बजे से 11 बजे तक : पहली से पांचवी के लिए क्लास।
    • 11 बजे से 12 बजे तक : छठी से नौवीं और 11वीं के लिए क्लास।
    • एक बजे से दो बजे तक : दसवीं और 12वीं के लिए क्लास।

    बता दें कि स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस संबंध में दूरदर्शन के साथ करार किया है। यह पढ़ाई 11 मई से 10 जून तक लगातार जारी रहेगी। नियमित रूप से सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन दो पालियों में तीन घंटे तक पढ़ाई होगी। कोरोना संक्रमण की वजह से स्कूलों के बंद होने पर विभाग ने यह पहल की है। दूरदर्शन हर दिन एक घंटे का प्रसारण निशुल्क करेगा, जबकि दो घंटे के लिए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद से 12 हजार और 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ 14,160 रुपए प्रतिदिन के आधार पर लेगा। एक महीने में 2,83,200 रुपए का भुगतान दूरदर्शन को किया जाएगा। दूरदर्शन को कंटेंट उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी जेईपीसी ने डॉक्टर अभिनव कुमार और जेसीईआरटी के कीर्तिवास कुमार को दी गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.