Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks

    April 15, 2026

    सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

    April 15, 2026

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान

    April 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    Breaking News

    9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा

    AdminBy AdminFebruary 11, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case) की तेज प्रताप यादव यादव (Tej Pratap Yadav) ने आर्थिक मदद का एलान किया है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह राजपाल यादव को 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई तक बताया।

    तेज प्रताप यादव ने लिखा- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।

    इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।

    उन्होंने आगे लिखा- मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपये) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।

    गौरतलब है कि चेक बाउंस मामले में दोषी ठहराए जाने के संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा समय सीमा बढ़ाने से इनकार किए जाने के बाद अभिनेता राजपाल यादव ने गुरुवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

    उन्होंने गुरुवार शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। बता दें कि उच्च न्यायालय ने बुधवार को यादव को जेल अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

    राजपाल यादव के वकील ने अदालत को बताया था कि अभिनेता ने 50 लाख रुपये की राशि का इंतजाम कर लिया है और भुगतान करने के लिए एक और सप्ताह का समय मांगा था। हालांकि, न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने यादव के आत्मसमर्पण के लिए समय बढ़ाने के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि उन्हें राहत देने का कोई आधार नहीं है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks

    April 15, 2026

    सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन

    April 15, 2026

    चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान

    April 15, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks
    • सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन
    • चतरा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घरों से मिला भारी मात्रा में नशीला सामान
    • बिहार में नई सरकार की शुरुआत, सम्राट चौधरी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th April | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 15th April | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.