Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के सभी नगर निकायों में नए परिसीमन नियम लागू: अब जनसंख्या के आधार पर तय होंगे वार्ड और आरक्षण

    October 30, 2025

    कांड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 17 वर्षीय नाबालिग नेहा नायक का शव जंगल में मिला, इलाके में सनसनी

    October 30, 2025

    हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग: 29 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान की आशंका, सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 30, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद कोर्ट का दुष्कर्मियों को संदेश, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म मामले में ताउम्र कैद
    झारखण्ड

    धनबाद कोर्ट का दुष्कर्मियों को संदेश, नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म मामले में ताउम्र कैद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 23, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद। दुराचारी और दुष्कर्मियों के लिए धनबाद कोर्ट का सख्त संदेश है। कोर्ट ने नाबालिग से दुराचार के एक मामले में आरोपित को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दोषी पर 40 हजार रुपये का आर्थिक दंड भी लगाया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर बलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गवाहों के बयान और साक्ष्य के आधार पर न्यायालय ने सजा सुनाई है।

    नाबालिग का अपहरण करने और उसके साथ दुराचार करने के मामले में पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश अखिलेश कुमार तिवारी की अदालत ने वीडियो कांफ्रेंंसिंग से सुनवाई करते हुए नामजद आरोपित बलियापुर के महुआटांड़ निवासी शिशुपाल महतो को ताउम्र कैद एवं 40 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया। 20 जून को अदालत ने आरोपित को दोषी करार दिया था। 15 नवंबर 2018 की तड़के तीन बजे 15 वर्षीय पीडि़ता शौच के लिए घर से बाहर गई थी। उसी समय शिशुपाल ने उसका अपहरण कर लिया था। वह उसे गोविंदपुर अपने साथ ले गया। शिशुपाल ने उसके साथ मंदिर में शादी की और दुराचार किया। पीडि़ता के पिता की शिकायत पर बलियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अपर लोक अभियोजक अनिल कुमार सिंह ने इस मामले में आठ गवाहों का बयान दर्ज कराया था।

    विधायक ढुलू की अपील पर टली सुनवाई

    भाजपा की पूर्व नेत्री से दुष्कर्म के मामले में धनबाद जेल में बंद विधायक ढुलू महतो की अपील पर सोमवार को सुनवाई टल गई। विधायक ढुलू के अधिवक्ता एसएन मुखर्जी, एनके सविता और राधेश्याम गोस्वामी ने कोर्ट में आवेदन देकर समय की याचना की। अदालत में बचाव पक्ष की प्रार्थना पर सुनवाई की अगली तारीख निर्धारित कर दी हैं। अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी शिखा अग्रवाल की अदालत ने विधायक ढुलू समेत पांच आरोपितों को वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिए जाने के आरोप में डेढ़-डेढ़ वर्ष की साधारण कारावास एवं 9 हजार रुपये जुर्माना से दंडित किया था। वहीं अदालत ने मामले के नामजद आरोपित बसंत शर्मा को बाइज्जत बरी कर दिया था। वारंटी राजेश गुप्ता को पुलिस हिरासत से छुड़ा लिए जाने के मामले में कोर्ट ने विधायक को सजा सुनाई है। इसी मामले में विधायक ने अपील की है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के सभी नगर निकायों में नए परिसीमन नियम लागू: अब जनसंख्या के आधार पर तय होंगे वार्ड और आरक्षण

    October 30, 2025

    कांड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 17 वर्षीय नाबालिग नेहा नायक का शव जंगल में मिला, इलाके में सनसनी

    October 30, 2025

    हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग: 29 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान की आशंका, सुरक्षा पर उठे सवाल

    October 30, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के सभी नगर निकायों में नए परिसीमन नियम लागू: अब जनसंख्या के आधार पर तय होंगे वार्ड और आरक्षण
    • कांड्रा में दिल दहला देने वाली वारदात: 17 वर्षीय नाबालिग नेहा नायक का शव जंगल में मिला, इलाके में सनसनी
    • हजारीबाग डेली मार्केट में भीषण आग: 29 दुकानें जलकर खाक, 50 लाख के नुकसान की आशंका, सुरक्षा पर उठे सवाल
    • हेमंत सोरेन 29 नवंबर को देंगे 10 हजार अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र, सहायक आचार्य से लेकर सिविल सेवा तक शामिल
    • Koylanchal Samvad e-paper | Dhanbad | 30th Oct
    • Koylanchal Samvad e-paper | Ranchi | 30th Oct
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.