मईया सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सितंबर माह की राशि दुर्गा पूजा से पहले लाभुकों के खातों में भेज दी जाए।
15 सितंबर के बाद से होगी राशि ट्रांसफर
-
15 सितंबर के बाद से ही जिला स्तर पर राशि ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
-
सितंबर महीने में ही 50 लाख से अधिक लाभुकों को योजना की राशि मिलेगी।
-
अक्टूबर माह की किस्त भी दिवाली और छठ से पहले महिलाओं के खातों में भेज दी जाएगी, ताकि त्योहारी सीजन में किसी को दिक्कत न हो।
गाइडलाइन के अनुसार भेजी जाएगी राशि
- राशि भेजने का कार्य विभाग की गाइडलाइन और मापदंडों के आधार पर किया जाएगा।
- योजना के लिए आधार बेस्ड सिंगल बैंक खाता अनिवार्य है।
- लाभुक का आधार कार्ड और राशन कार्ड लिंक होना जरूरी है।
- वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, इसलिए केवल सही जानकारी देने वाले लाभुकों को ही योजना का लाभ मिलेगा।