Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JSSC CGL Result: जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी, 1932 अभ्यर्थी चयनित
    Breaking News

    JSSC CGL Result: जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट jssc.jharkhand.gov.in पर जारी, 1932 अभ्यर्थी चयनित

    AdminBy AdminDecember 9, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल) रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ के माध्यम से रिजल्ट पीडीएफ में अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं।

    इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए झारखंड में अलग-अलग विभागों में कई सारी रिक्तियों को भरा जाएगा। कंबाइंड ग्रेजुएट कंपीटीटिव एग्जाम 2023 के लिए यह रिजल्ट जारी किया गया है।
    JSSC CGL Result: 1932 सफल अभ्यर्थियों का चयन

    जेएसएससी सीजीएल भर्ती के माध्यम से कुल 2025 पदों के लिए 1932 सफल अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। आयोग के परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में 10 अभ्यर्थियों का परिणाम लंबित रखा गया है, जो भविष्य में एसआईटी की अंतिम जांच के फलाफल से प्रभावित होगा।

    JSSC CGL 2023 Result: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
    • सबसे पहले, जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
    • इसके बाद आपको होम पेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
    • इसके बाद, सीजीएल 2023 परिणाम प्रदर्शित होगा।
    • जेएसएससी सीजीएल रिजल्ट पीडीएफ में अपना परिणाम देखें।

    अदालत के आदेश पर जारी हुआ रिजल्ट

    अदालत ने आयोग को परिणाम जारी करने और राज्य सरकार के कार्मिक विभाग को सफल अभ्यर्थियों की नियुक्ति करने का आदेश दिया। इसके आलोक में, आयोग ने पद, श्रेणी और क्रम संख्या के अनुसार रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों का परिणाम जारी किया। कुल 1,932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए।

    JSSC CGL Recruitment: रिक्तियों की संख्या

    1. सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के 863 पद
    2. कनीय सचिवालय सहायक के 343 पद
    3. श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के 182 पद
    4. प्लानिंग असिस्टेंट के 05 पद
    5. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के 195 पद
    6. प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के 252 पद
    7. अंचल निरीक्षक सह कानूनगो के 185 पद
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.