Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»RIMS DIG ग्राउंड बुलडोजर एक्शन: सरकारी लापरवाही की कीमत 16 परिवारों ने चुकाई, करोड़ों के सपने मलबे में
    Breaking News

    RIMS DIG ग्राउंड बुलडोजर एक्शन: सरकारी लापरवाही की कीमत 16 परिवारों ने चुकाई, करोड़ों के सपने मलबे में

    AdminBy AdminDecember 18, 2025No Comments5 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सरकारी तंत्र की गंभीर लापरवाही और आपसी तालमेल की कमी ने रिम्स डीआईजी ग्राउंड स्थित एक ही अपार्टमेंट के 16 परिवारों सहित अन्य आठ घरों के परिवारों की जिंदगी उलट-पुलट कर रख दी है।

    जिन लोगों ने जीवन भर की कमाई, बैंक कर्ज और भविष्य के सपनों के सहारे फ्लैट खरीदे थे, वे अब सड़क पर आ खड़े हैं। जमीन विवादित थी, यह तर्क प्रशासन दे रहा है, लेकिन जिस जमीन पर अपार्टमेंट बना, उसी जमीन का नक्शा पास हुआ, म्यूटेशन हुआ, रेरा से प्रमाणपत्र मिला और बैंकों ने होम लोन तक दे दिया। अब उसी इमारत पर बुलडोजर चल रहा है।

    सवाल यह नहीं कि अतिक्रमण हटाया जाए या नहीं, सवाल यह है कि सरकारी गलती की सजा आम लोगों को क्यों भुगतनी पड़ रही है।

    रिम्स के साउथ ब्लाक में बने आनंदम अपार्टमेंट को तोड़ने की कार्रवाई ने पूरे सिस्टम की परतें खोल दी हैं। करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से बने इस चार तल्ले अपार्टमेंट में कुल 20 फ्लैट थे, जिनमें से 16 फ्लैट बिक चुके थे। हर फ्लैट पर 65 से 80 लाख रुपये तक खर्च हुए, जबकि इंटीरियर पर अलग से 15 से 20 लाख रुपये लगाए गए।

    अब कुछ सप्ताह में यह इमारत मलबे में तब्दील होने वाली है। फ्लैट मालिकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जमीन विवादित थी, तो फिर इतने वर्षों तक सरकारी विभाग आंख मूंदे क्यों बैठे रहे।

    विवादित जमीन, फिर भी नक्शा पास और म्यूटेशन

    सबसे गंभीर पहलू यह है कि जिस जमीन पर अपार्टमेंट बना, वह पहले से ही विवादित थी। कोर्ट में मामला चल रहा था। इसके बावजूद बिल्डर ने निर्माण कार्य नहीं रोका। रिम्स के तत्कालीन संपदा पदाधिकारी की ओर से बिल्डर को लगातार नोटिस दिए गए, लेकिन निर्माण चलता रहा।

    हैरानी की बात यह है कि विवाद के बावजूद नगर निगम ने भवन का नक्शा पास कर दिया। अंचल कार्यालय ने म्यूटेशन कर दिया और रेरा ने परियोजना को प्रमाणपत्र दे दिया। इतना ही नहीं, बैंकों ने भी सभी दस्तावेज जांचने के बाद फ्लैट खरीदारों को होम लोन स्वीकृत कर दिया।

    अब सवाल यह उठ रहा है कि आखिर किस स्तर पर चूक हुई। अगर जमीन रिम्स द्वारा अधिग्रहण किया गया था तो रजिस्ट्रार ने रजिस्ट्री कैसे कर दी। अगर रजिस्ट्री गलत थी तो म्यूटेशन कैसे हो गया और अगर सब गलत था तो बैंकों ने करोड़ों रुपये का लोन किस आधार पर दे दिया।

    इस पूरे घटनाक्रम ने यह साफ कर दिया है कि सरकारी दस्तावेजों पर भरोसा करना भी अब जोखिम भरा हो गया है। यह वो दस्तावेज हैं जो सरकार इस भरोसे के साथ देती है कि वे चैन से रह सकें।

    एक ही जमीन का दो बार म्यूटेशन

    डीआईजी ग्राउंड के पास हुई कार्रवाई ने भी सरकारी व्यवस्था की पोल खोल दी है। यहां रिम्स के पूर्व चिकित्सक डॉ. आईडी चौधरी का दो मंजिला मकान बुलडोजर से तोड़ दिया गया। उनका कहना है कि उनकी जमीन रैयती है और वर्ष 2004 में उसका विधिवत म्यूटेशन हो चुका था। पिछले 20 वर्षों से वे जमीन का टैक्स भी भरते रहे।

    इतने लंबे समय तक किसी विभाग ने आपत्ति नहीं की, लेकिन अब अचानक उसी जमीन का दोबारा म्यूटेशन कर दिया गया और उसे रिम्स की जमीन बताया जा रहा है। यह सवाल उठ रहा है कि एक ही जमीन का दो बार म्यूटेशन कैसे संभव हुआ और इसके लिए जिम्मेदार कौन है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि वर्षों तक सरकार ने उनसे टैक्स वसूला और अब उसी जमीन को अतिक्रमण बताकर घर तोड़ दिए जा रहे हैं। लोगों के अनुसार, अगर जमीन गलत थी तो 20 साल पहले कार्रवाई क्यों नहीं हुई। अब जब मकान बन गए, परिवार बस गए और बैंक कर्ज ले लिया गया, तब बुलडोजर चलाना कहां तक न्यायसंगत है।

    बुलडोजर के साए में बिखरते सपने

    कार्रवाई के दौरान मानवीय पहलू भी सामने आया। किसी के बच्चे का स्कूल छूट गया, तो कोई गर्भवती महिला बेघर हो गई। कई परिवार टूटे हुए मकानों से अपना जरूरी सामान निकालते नजर आए। आंखों में आंसू और चेहरे पर बेबसी साफ झलक रही थी।

    लोगों का कहना है कि वे अदालत का सम्मान करते हैं, लेकिन सरकारी गलती का खामियाजा उन्हें क्यों भुगतना पड़ रहा है। फ्लैट मालिकों का आरोप है कि प्रशासन न्यायालय में गलत और अधूरी जानकारी देकर कार्रवाई कर रहा है। वे बार-बार अपने दस्तावेज दिखा रहे हैं, लेकिन कोई अधिकारी यह बताने को तैयार नहीं कि गलती किसकी है। अधिकारी सिर्फ आदेश का हवाला देकर कार्रवाई कर रहे हैं।

    16 परिवार, करोड़ों का नुकसान और अनगिनत सवाल

    इस कार्रवाई से 16 फ्लैट मालिकों की करोड़ों रुपये की पूंजी डूब चुकी है। कई परिवारों ने अपनी पूरी जमापूंजी, रिटायरमेंट फंड और कर्ज लगाकर फ्लैट खरीदा था। अब उनके सामने न तो रहने की जगह है और न ही बैंक लोन चुकाने का कोई रास्ता दिख रहा है।

    फ्लैट मालिकों का सवाल है कि जब बैंकों ने दस्तावेजों की जांच कर लोन दिया, तो अब वे ईएमआई कैसे भरें। अपार्टमेंट टूट जाएगा, लेकिन कर्ज चलता रहेगा।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.