रांची। झारखंड हाईकोर्ट में जल्द ही नेतृत्व परिवर्तन होने जा रहा है। वर्तमान चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान के सेवानिवृत्त होने के बाद मुंबई हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का नया मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।
गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता में हुई कॉलेजियम की अहम बैठक में देश के कई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस और न्यायाधीशों के तबादले और नई नियुक्तियों पर फैसला लिया गया। इसी क्रम में जस्टिस एम. एस. सोनक को झारखंड हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त करने को मंजूरी दी गई।

