Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»JAC का बड़ा फैसला: 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं अब OMR शीट से, सभी प्रश्न होंगे MCQ
    Breaking News

    JAC का बड़ा फैसला: 9वीं व 11वीं की परीक्षाएं अब OMR शीट से, सभी प्रश्न होंगे MCQ

    AdminBy AdminDecember 19, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची। झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) ने राज्य के लाखों छात्र–छात्राओं के लिए परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव करते हुए कक्षा 9वीं और 11वीं की परीक्षाएं अब OMR शीट के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है। इस नई व्यवस्था के तहत सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQ) होंगे, जिससे परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया अधिक पारदर्शी और सरल हो सकेगी।

    जैक ने सत्र 2025–27 के लिए कक्षा 11 में अध्ययनरत नियमित एवं स्वतंत्र विद्यार्थियों के पंजीयन और परीक्षा आवेदन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। यह पंजीयन वर्ष 2026 में आयोजित कक्षा 9वीं व 11वीं की परीक्षा और वर्ष 2027 की इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने के लिए अनिवार्य होगा।

    OMR आधारित परीक्षा से क्या होंगे फायदे

    परिषद का मानना है कि OMR शीट आधारित परीक्षा से न सिर्फ मूल्यांकन में पारदर्शिता आएगी, बल्कि छात्रों को नीट, जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी। इससे समय पर परिणाम जारी करना भी आसान होगा।

     पंजीयन की महत्वपूर्ण तिथियां

    • बिना विलंब शुल्क: 18 दिसंबर से 2 जनवरी 2026
    • चालान जनरेशन की अंतिम तिथि: 2 जनवरी
    • ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 5 जनवरी
    • विलंब शुल्क के साथ पंजीयन: 3 जनवरी से 9 जनवरी
    • विलंब शुल्क के साथ भुगतान की अंतिम तिथि: 12 जनवरी

    जैक ने साफ किया है कि 2 जनवरी के बाद जनरेट होने वाले सभी चालान विलंब शुल्क के साथ ही मान्य होंगे। निर्धारित तिथि के बाद किसी भी स्थिति में पंजीयन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

     विषय वही, जिसमें पढ़ाई

    परिषद ने निर्देश दिया है कि छात्र उसी विषय में पंजीयन कर सकेंगे, जिस विषय के शिक्षक संबंधित विद्यालय या इंटर कॉलेज में नियुक्त हों या जहां उस विषय का पठन-पाठन हो रहा हो।

     पुराने पंजीयन वालों को करना होगा फ्रेश रजिस्ट्रेशन

    जिन विद्यार्थियों का पंजीयन काल अधिकतम तीन वर्ष (सत्र 2021–23 या उससे पहले) पूरा हो चुका है, उन्हें नया (फ्रेश) रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। ऐसे छात्र कक्षा 11 की परीक्षा 2026 में उत्तीर्ण करने के बाद ही इंटरमीडिएट परीक्षा 2027 में शामिल हो सकेंगे।

     जिम्मेदारी तय

    जैक ने स्पष्ट किया है कि पंजीयन और परीक्षा आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विद्यालय/महाविद्यालय के प्राचार्य और नोडल पदाधिकारी की होगी।

    यह फैसला झारखंड में स्कूली परीक्षा प्रणाली को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.