Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Featured»Jharkhand Weather Alert: रांची में गिरा तापमान, अगले 4 दिन रहेगा कड़ाके की ठंड और घना कोहरा
    Featured

    Jharkhand Weather Alert: रांची में गिरा तापमान, अगले 4 दिन रहेगा कड़ाके की ठंड और घना कोहरा

    AdminBy AdminDecember 23, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड में सर्दी का सितम जारी है। सुबह और देर रात घने कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में अगले एक सप्ताह के दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। ऐसे में ठंड का असर और बढ़ेगा और कनकनी बढ़ेगी।

    ठंड का असर राज्य के कई जिलों में देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची समेत आधे राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलने लगा है। सुबह और शाम कनकनी बढ़ने से लोग घरों में ही दुबके रह रहे हैं।

    शाम ढ़लते ही सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम हो रही है। राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। स्कूल कालेज जाने वाले छात्र छात्राओं की परेशानी बढ़ गई है। वहीं, शहर के कई संगठनों ने जिला प्रशासन से लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए स्कूलों की समय-सारिणी में बदलाव की मांग की है।

    5.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का रांची का तापमान

    पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा। राज्य के उत्तर पूर्वी व निकटवर्ती मध्य भाग में घने कोहरे एवं भीषण शीतलहर का असर देखने को मिला।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.1 डिग्री सेल्सियस जगन्नाथपुर का, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रांची का रिकार्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान (Jharkhand Weather Forecast) में बताया गया कि 23 दिसंबर को राज्य के निकटवर्ती मध्य भाग यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, बोकारो और खूंटी और उत्तर पूर्वी क्षेत्र यानी देवघर, दुमका, गोड्डा, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में शीतलहर की संभावना बनी रहेगी और घना कोहरा छाया रहेगा, इसे लेकर इन जिलों में आरेंज और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले दो दिनों तक यानी 23 और 24 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले तीन दिनों यानी 25, 26 और 27 दिसंबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है।

    राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में हल्के व मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा। सुबह में कोहरा या धुंध और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। मौसम विज्ञानी ने बताया कि अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है, इससे बचकर रहने की आवश्यकता है।

    अगले चार दिन राजधानी का इतना रहेगा तापमान

    23 दिसंबर : अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस
    24 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
    25 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस
    26 दिसंबर : अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.