मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हो गई है. बैठक में 39 प्रस्तावों को स्वीकृति प्रदान की गई है.
- डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के पदों का पुनर्गठ
- शैक्षणिक गैर शैक्षणिक पद के लिए 38 नए पद हुए सृजित
- कुल दस करोड़ का अतिरिक्त खर्च होगा
- दुमका में 7 किलोमिटर सड़क के लिए 31 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
- जमशेदपुर में सड़क के लिए 41 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति
- टेक होम राशन के लिए सामग्री आपूर्तिकर्ता को अवधि विस्तार
- पेसा कानून को मंत्रीपरिषद की स्वीकृति, कुछ संशोधनों के साथ मिली स्वीकृति
- पेसा के सभी नियमावली को मिली जगह
- ग्राम सभाओं को तरजीह दी गई है
- ग्राम सभाओं को तरजीह दी गई है
- योजना बनाने में ग्राम सभा की होगी भूमिका
- पारंपरिक ग्राम सभाओं को दिया गया है अधिकार
- सभी ग्राम सभा अपने परंपरा को नोटिफाई करेगी
- अधिसूचना जारी होते ही लागू होगा एक्ट
- बाल कल्यान वात्सल्य योजना के लिए मार्गदर्शिका को मंजूरी
- राज्य के अनुसूचित क्षेत्र में होगा लागू
- 15 जिले होंगे इसके दायरे में
- प्री बजट कार्यशाला के लिए डॉ सीमा अखौरी की टीम को मिला जिम्मा
- आकांशा कार्यक्रम के तहत शिक्षकों और समन्वयकों के वेतन में वृद्धि
- 21 कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के लिए राशि को मंजूरी
- वनरक्षियों के प्रोन्नति के लिए नियमावली में आंशिक संशोधन
- एक बार के लिए हुआ संशोधन
- राज्यपत्रित और अराजपत्रित सेवा में सीधी नियुक्ति के लिए नियमावली को पांच साल का विस्तार
- मैट्रिक की परीक्षा अब प्रारंभिक ओर मुख्य परीक्षा के रूप में होगी
- इंटरमीडिएट की परीक्षा नियमावली में भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी

