Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची में राशन कार्ड को लेकर लंबी कतार: 6 महीने में 39 हजार नए नाम जुड़े, 90 हजार आवेदन अब भी लंबित
    Breaking News

    रांची में राशन कार्ड को लेकर लंबी कतार: 6 महीने में 39 हजार नए नाम जुड़े, 90 हजार आवेदन अब भी लंबित

    AdminBy AdminJanuary 24, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

     रांची जिले में बीते छह महीनों के दौरान राशन कार्ड में नाम जोड़ने को लेकर अधिक संख्या में आवेदन आ रहे हैं। आठ अगस्त, 2025 से 21 जनवरी, 2026 के बीच जिले के विभिन्न प्रखंडों में कुल 39,346 नए लाभुकों के नाम प्रायोरिटी हाउस होल्ड (पीएचएच- गुलाबी कार्ड), अंत्योदय अन्न योजना (एएवाइ-पीला कार्ड) और ग्रीन राशन कार्ड में जोड़े गए हैं।

    इसके बावजूद राशन कार्ड में नाम जुड़‌वाने वालों की कतार अब भी लंबी बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, रांची से सिर्फ 30,290 लाभुकों के नाम पहले ही स्वीकृत कर पोर्टल पर अपलोड करने के लिए भेजे जा चुके हैं, लेकिन सीमित वेकैसी होने के कारण अब तक उनका नाम नहीं जुड़ पाया है।

    जिला खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी राम गोलाल पांडेय ने बताया कि नाम जोड़ने के लिए करीब 90 हजार आवेदन प्राप्त हुए थे। जितनी जगह उपलब्ध होती है, उतने ही नए लाभुकों को कार्ड की सूची में शामिल किया जा सकता है।

    विभाग ने व्यापक जांच के बाद लगभग 30 हजार अपात्र लाभुकों (जिनका निधन हो चुका था या जो मानदंडों पर खरे नहीं उतरते थे) के नाम राशन कार्ड से हटाए। इसके बाद नए लाभुकों के नाम जोड़े जा सके।

    शहरी क्षेत्र में सबसे अधिक नाम जुड़े

    इस अवधि में पीएचएच के 32,739, एएवाइ के 6,568 और ग्रीन राशन कार्ड के 39 नए लाभुक जुड़े। शहरी क्षेत्र में रांची नगर निगम सबसे आगे रहा, जहां अकेले 14,260 लाभुकों के नाम जोड़े गए। नामकुम (2,548), चान्हो (2,371), तमाड़ (2,356), सिल्ली (2,422) और अनगड़ा (2,235) में भी बड़ी संख्या में नए नाम जुड़े हैं।

    आवेदन जमा कर विभाग के चक्कर लगा रहे लाभुक

    राशन कार्ड में नाम नहीं जुड़ने से परेशान लोग लगातार जिला खाद्य आपूर्ति कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। विभाग उन्हें फिलहाल इंतजार करने की सलाह दे रहा है।

    अधिकारियों का कहना है कि नाम जोड़ने के आवेदन अभी भी लिए जा रहे हैं और प्रक्रिया निरंतर जारी है। आवेदकों ने बताया कि वे पिछले आठ माह से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.