Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»रांची आर्मी एरिया में खौफनाक वारदात! महिला मेजर पर हमला, 4 माह का बच्चा भी घायल
    Breaking News

    रांची आर्मी एरिया में खौफनाक वारदात! महिला मेजर पर हमला, 4 माह का बच्चा भी घायल

    AdminBy AdminJanuary 28, 2026No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: जिले के खेलगांव थाना क्षेत्र स्थित आर्मी एरिया में एक महिला मेजर के घर पर हमला हुआ है. हमले में न सिर्फ मेजर को चोट आई है बल्कि उनका मासूम बच्चा भी घायल हुआ है. इस संबंध में मेजर के द्वारा खेलगांव ओपी में एफआईआर दर्ज करवाई गई है.

    क्या है पूरा मामला

    रांची के दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित करियप्पा एन्क्लेव में एक सैन्य अधिकारी के आवास पर हमला करने का मामला सामने आया है. हमलावरों ने घर में घुसकर महिला अधिकारी के साथ मारपीट की तथा चार माह के बच्चे को जबरन छीनकर बाहर फेंक दिया. इस घटना में महिला और शिशु दोनों घायल हो गए.

    महिला अधिकारी के होंठ कट गए, जबकि शिशु के सिर में सूजन आ गया. इस वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए. पीड़ित भारतीय सेना रेजिमेंट में मेजर के पद पर पदस्थापित अविलेष भारती ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है. दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

    अपराधियों ने लाइट बंद कर की मारपीट

    मेजर की ओर से थाना में दिए गए आवेदन में कहा गया कि 23 जनवरी की शाम लगभग सात बजे उनकी पत्नी मेजर रीना यादव अपने बच्चे के साथ इवनिंग वॉक कर घर लौटी थीं. घर पहुंचने के बाद वे बच्चे को लेकर अंदर गईं. इसके बाद बाहर से किसी ने मैम कहकर पुकारने की आवाज आई. संदेह होने पर जैसे ही उन्होंने दरवाजा खोला, तभी दो अज्ञात व्यक्तियों ने उन पर हमला कर दिया.

    एक हमलावर ने उन्हें पीछे से पकड़ा. जबकि दूसरे ने बच्चे को छीनकर बाहर फेंक दिया. इसके बाद हमलावरों ने महिला को घसीटकर बैठक कक्ष में ले जाकर लाइट बंद कर दी और मारपीट की. हालांकि महिला अधिकारी ने किसी तरह से घर से बाहर निकलने में सफल रहीं.

    इसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना में महिला अधिकारी के होंठ पर चोट आई है, जबकि बच्चे के सिर में सूजन बताई जा रही है. दोनों का चिकित्सकीय परीक्षण सैन्य पॉलिक्लिनिक में कराया जा रहा है. पीड़ित पक्ष द्वारा बताया गया कि 24 जनवरी को शिशु के उपचार के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई जा सकी, जिसके बाद 25 जनवरी को लिखित आवेदन दिया गया.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.