Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    चाईबासा मुठभेड़: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का हमला

    April 16, 2026

    गिरिडीह में भीषण हादसा: ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग

    April 16, 2026

    School Harassment Case: हजारीबाग में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप, जांच शुरू

    April 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video
    Breaking News

    कुवैत में क्रैश हुआ अमेरिका का F-15 लड़ाकू विमान, सामने आया Video

    AdminBy AdminMarch 2, 2026No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अमेरिका और इजरायल साथ मिलकर ईरान में तबाही मचा रहे हैं। हालांकि, ईरान भी इजरायल और क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस बीच जानकारी सामने आई है कि कुवैत में अमेरिका का घातक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है।

    मिडिल ईस्ट में आज तीसरे दिन भी जबरदस्त जंग चल रही है। इजरायल और अमेरिका ईरान पर जबरदस्त बमबारी कर रहे हैं तो वहींस दूसरी ओर ईरान इजरायल समेत दूसरे देशों में भी मौजूद अमेरिकी ठिकानों को निशाना बना रहा है। इस जंग के बीच एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कुवैत में अमेरिका का एक F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया है। इसके क्रैश होने का वीडियो भी सामने आया है। बता दें कि F-15 लड़ाकू विमान दुनिया के कुछ सबसे घातक और आधुनिक विमानों में से एक माना जाता है।

    Video आया सामने

    ईरान से जुड़े कई हैंडल्स ने दावा किया है कि कुवैत में अमेरिका का जो F-15 लड़ाकू विमान क्रैश हुआ है उसे मार गिराया गया था। सामने आए वीडियो में विमान में हवा में ही आग लगते हुए दिखाया जा रहा है। वहीं, विमान हवा में ही काफी देर तक गोल-गोल घूमते हुए नीचे गिर जाता है। बताया जा रहा है कि विमान का पायलट सुरक्षित है। हालांकि, अब तक इस खबर की पुष्टि न तो अमेरिकी सेना ने की है और न ही कुवैती सेना ने। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

    A US F-15 fighter jet Shot down in Kuwait. pic.twitter.com/hC4ROftFCB

    — Iran Military Daily (@Iranmilitary24) March 2, 2026

    ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले जारी

    अमेरिका का ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले लगातार जारी है। अमेरिकी सेना की तरफ से हमले के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं जिनमें ईरान के मिलिट्री ठिकाने को मिसाइल और बम से उड़ाते हुए देखा जा सकता है। अमेरिका और इज़राइल ने पिछले दो दिनों में ईरान के अंदर 2,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले किए हैं। इन हमलों में खामेनेई के कंपाउंड के अलावा मिसाइल स्टोर, एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी प्रॉपर्टीज और अहम सैन्य बुनियादी ढांचों को टारगेट किया गया है और ये हमले अभी रुके नहीं हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अब भी जारी हैं और ये कब थमेगा ये कहना मुश्किल है।

    एक तरफ जहां ईरान ने यरुशलम, तेल अवीव और किरयात ओनो में हमले किए तो इजरायल ने भी तेहरान में कल रात जबरदस्त बमबारी की। तेहरान में ईरान के स्टेट टीवी के दफ्तर पर भी हमले हुए। वहीं, ईरान ने भी इजरायल के बाहर अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन और इराक में अमेरिकी बेस पर हमले किए जिसमें काफी नुकसान की खबर है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    चाईबासा मुठभेड़: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का हमला

    April 16, 2026

    गिरिडीह में भीषण हादसा: ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग

    April 16, 2026

    School Harassment Case: हजारीबाग में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप, जांच शुरू

    April 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • चाईबासा मुठभेड़: सारंडा जंगल में IED ब्लास्ट, सुरक्षा बलों पर नक्सलियों का हमला
    • गिरिडीह में भीषण हादसा: ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग
    • School Harassment Case: हजारीबाग में प्रिंसिपल पर छेड़छाड़ के आरोप, जांच शुरू
    • रांची समेत झारखंड में भीषण गर्मी का कहर, 17-19 अप्रैल को लू का येलो अलर्ट जारी
    • CBSE 10वीं के रिजल्ट जारी, इस LINK पर Click कर Check करें अपने Marks
    • सारंडा में भीषण मुठभेड़, नक्सलियों पर सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.