Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद आक्रोशित हुए समर्थक, SSP ने नगड़ी थाना प्रभारी को किया ससपेंड
    Breaking News

    नेता सुभाष मुंडा की हत्या के बाद आक्रोशित हुए समर्थक, SSP ने नगड़ी थाना प्रभारी को किया ससपेंड

    AdminBy AdminJuly 27, 2023No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    Ranchi :  नगड़ी थाना क्षेत्र के दलादली चौक के पास बुधवार की रात सीपीआई नेता और जमीन कारोबारी सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस हत्याकांड के विरोध में ग्रामीण आज सड़क पर उतर आये हैं. बंद समर्थकों ने रिंग रोड स्थित नारो बाजार टांड़ के पास रांची-गुमला मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है. कांके चौक में भी लोग सड़क जाम करके आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. इधर विभिन्न आदिवासी संगठनों ने भी रांची बंद का ऐलान किया है. इसको लेकर पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है. वहीं पोस्टमार्टम के बाद सुभाष मुंडा के शव को दलादली चौक के पास लाया गया है. भारी संख्या में लोग यहां भी पहुंचे हुए हैं

    एसएसपी ने नगड़ी थाना प्रभारी को किया सस्पेंड

    सुभाष मुंडा हत्या के बाद एसएसपी किशोर कौशल ने नगड़ी थाना प्रभारी ओमप्रकाश टोप्पो को सस्पेंड कर दिया है. वहीं रातू थाना में पदस्थापित 2018 बैच के एसआई रोहित कुमार को नगड़ी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है. एसएसपी ऑफिस से जारी आदेश में कहा गया है कि बुधवार रात अज्ञात अपराधियों ने सुभाष मुंडा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. थाना प्रभारी ओम प्रकाश से रात के करीब साढ़े आठ बजे इस संबंध में पूछा गया था, लेकिन उन्हें कोई जानकारी नहीं थी. यह उनकी सूचना तंत्र की पूर्ण विफलता को दर्शाता है. घटना के बाद लोगों में इनके कार्यप्रणाली को लेकर भारी असंतोष देखा गया है. अपराध की रोकथाम न करना, समय पर घटना के संबंध में जानकारी ना होना और ना ही वरीय पदाधिकारियों को सूचना देना, इनकी अक्षमता एवं कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगाता है. इनके इस कार्य से रांची पुलिस की छवि धूमिल हुई है.

    कांके रोड़ के पास लोगों ने सड़क जाम किया

     घटना के बाद आक्रोशित हुए ग्रामीण

    सुभाष मुंडा की हत्या के बाद आक्रोशित ग्रामीण बुधवार रात करीब ढाई बजे तक सड़क पर उत्पात मचाते रहे. इसे संभालने के लिए आईजी, डीआईजी, एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, हटिया डीएसपी, मुख्यालय 2, डीएसपी, बेड़ो डीएसपी, कई जगहों के अन्य डीएसपी और कई थाना प्रभारी सहित 100 से ज्यादा जवान मौजूद रहे. पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया. उससे पहले हत्या के विरोध में भीड़ ने जमकर बवाल किया. उग्र भीड़ ने कई दुकानों को आग के हवाले कर दिया. वाहनों में भी तोड़फोड़ किया.

    हत्या के विरोध में आज रांची बंद बुलाया 

    हत्या के विरोध में आज गुरुवार को विभिन्न आदिवासी संगठनों ने रांची बंद का ऐलान किया है. गुरूवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम होने के बाद शव दलादली चौक के पास लाया गया है. भारी संख्या में लोग पहुंच गए हैं. आदिवासी संगठनों के रांची बंद को देखते हुए पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है.

    subhash munda subhash munda dead
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.