Author: Admin

डिजिटल युग के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआइ) का कदम अब जल्द ही झारखंड पुलिस में भी पड़ने वाला है। झारखंड पुलिस इस नई विधा से अपडेट होगी। झारखंड पुलिस में भी एआइ टास्क फोर्स का गठन होगा, जो अपराध के त्वरित विश्लेषण, साइबर अपराध, बेहतर पुलिसिंग, यातायात, विधि-व्यवस्था आदि में मदद करेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन संचालित ब्यूरो आफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट (बीपीआरएंडडी) ने एआइ टास्क फोर्स से संबंधित अपनी एडवाइजरी केंद्र को सौंपी थी, जिसे झारखंड सहित प्रत्येक राज्यों को भेजा गया है। उक्त एडवाइजरी पर इस बात पर जोर है कि इस नई विधा से राज्य पुलिस…

Read More

Dumka : दुमका से बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित पुलिस कार्यालय के पीछे से महिला (30 वर्षीय) और बच्ची (छह वर्षीय) का शव मिला है. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों ने गांधी मैदान के समीप दो शवों को देखा. शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही दुमका पुलिस…

Read More

झारखंड विधानसभा अब डिजिटल होगी। विधानसभा में नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (नेवा) के माध्यम से पेपरलेस कार्यवाही की दिशा में पहल की गई है। इसकी आंशिक शुरुआत 18 फरवरी से शुरू बजट सत्र से होगी, जबकि मानसून सत्र से विधानसभा पूरी तरह पेपरलेस हो जाएगी। इस क्रम में स्पीकर रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा के सभा वेश्म में लगाए गए डिजिटल उपकरणों का मंगलवार को निरीक्षण किया। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा स्थित नेवा सेवा केंद्र का बुधवार को उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, सभी मंत्रीगण और विधायक उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के…

Read More

रांची। राजधानी रांची के रातू रोड इलाके में बुधवार को दखल-दिहानी की कार्रवाई के विरोध में स्थानीय लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कब्रिस्तान के पास प्रदर्शनकारियों ने बांस-बल्ली लगाकर मुख्य सड़क को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे यातायात ठप हो गया और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क जाम के कारण रातू रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली बच्चों और आपात सेवाओं को भी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन बिना उनकी बात सुने जबरन दखल-दिहानी की कार्रवाई कर रहा है। न्यायालय के आदेश पर…

Read More

9 करोड़ के चेक बाउंस मामले में सरेंडर कर चुके बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव (Rajpal Yadav Cheque Bounce Case) की तेज प्रताप यादव यादव (Tej Pratap Yadav) ने आर्थिक मदद का एलान किया है। तेज प्रताप यादव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि वह राजपाल यादव को 11 लाख रुपये देंगे। उन्होंने राजपाल यादव को अपना बड़ा भाई तक बताया। तेज प्रताप यादव ने लिखा- मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई। इस अत्यंत कठिन समय में मैं…

Read More

दुमका। झारखंड के दुमका जिले में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगर थाना क्षेत्र के वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के बंद पड़े कार्यालय के पीछे बरामदे से पुलिस ने एक महिला और उसकी छह वर्षीय बेटी का शव बरामद किया है। दोनों शव खून से लथपथ अवस्था में मिले हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह मॉर्निंग वॉक से लौट रहे कुछ लोगों ने जब बरामदे में महिला और बच्ची के शव देखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी…

Read More

झारखंड के मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय, कांके रोड में मरांग बुरू जुग जाहेर बाहा बोंगा समिति, गिरिडीह के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मरांग बुरु (पारसनाथ) में 18 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित होने वाले संथाल आदिवासियों के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्व ‘बाहा पर्व’ में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेने का निमंत्रण दिया। बाहा पर्व, जिसे फूलों का त्योहार भी कहा जाता है, संथाल समुदाय का वसंत ऋतु का महत्वपूर्ण उत्सव है। यह पर्व प्रकृति, नई फसलों और फूलों की पूजा के साथ मनाया जाता है, जिसमें…

Read More

राजपाल यादव ने कोर्ट के आदेश के बाद 6 फरवरी को कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. उन्होंने कहा था- क्या करूं, चुकता करने के लिए पैसे नहीं हैं. आर्थिक तंगी है. कोई ऐसा दोस्त नहीं है जो मदद कर सके. अब बॉलीवुड के दिलेर हीरो सोनू सूद ने आगे आकर राजपाल की मदद करने का निर्णय लिया है और दूसरों से भी आगे आने की अपील की है. अभिनेता इस बात से बहुत दुखी हैं कि दशकों से सबको गुदगुदाने वाला अभिनेता पैसों की तंगी से जूझ रहा है और जेल की सलाखों के पीछे है. अभिनेता को सपोर्ट…

Read More