Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड में विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों के प्रमोशन का रास्ता साफ, HC ने खारिज की झारखंड सरकार की अपील
रांची: झारखंड के विश्वविद्यालयों में कार्यरत प्रोफेसरों की प्रोन्नति और उससे जुड़े वित्तीय लाभ को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अब समाप्त हो गया है। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य की हेमंत सरकार की अपील को खारिज करते हुए एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखा है। दरअसल, प्रोफेसरों की प्रोन्नति और वित्तीय लाभ से जुड़े मामले में राज्य सरकार ने हाईकोर्ट की एकल पीठ के आदेश को चुनौती देते हुए अपील दाखिल की थी। इस अपील पर सुनवाई के बाद झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने मंगलवार को राज्य…
रांची (RANCHI): पुंदाग ओपी क्षेत्र अंतर्गत लाजपत नगर स्थित ड्रीम टॉवर के पास एक निर्माणाधीन बहुमंजिला अपार्टमेंट से गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लाजपत नगर में ड्रीम टॉवर के समीप एक अपार्टमेंट का निर्माण कार्य चल रहा है। गुरुवार सुबह जब मजदूर काम के लिए पहुंचे, तो परिसर के भीतर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ दिखाई दिया। शव देखते ही मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत इसकी सूचना ठेकेदार…
साहेबगंज (Sahibganj): जिले के राधानगर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दक्षिण सरफराजगंज कटहलबाड़ी भट्ठा गांव निवासी कार्तिक मंडल के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल व्याप्त हो गया है। लंबे समय से चल रहा था जमीन विवाद प्राप्त जानकारी के अनुसार, जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चला आ रहा था। रविवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही…
पटना। बाढ़ और सुखाड़ बिहार के लिए हर साल आने वाली बड़ी प्राकृतिक आपदाएं हैं। शायद ही कोई ऐसा वर्ष गुजरता हो, जब राज्य के किसी न किसी हिस्से में बाढ़ या सूखे की मार न पड़ी हो। इसे केवल नियति मानने के बजाय नीतीश सरकार ने इससे निपटने के लिए पहले से ठोस तैयारी शुरू कर दी है, जिसका स्पष्ट उल्लेख बजट प्रस्ताव में किया गया है। वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने जानकारी दी कि वर्ष 2026 में बाढ़ और नदी कटाव से सुरक्षा के लिए कुल 216 योजनाएं तैयार की गई हैं। इन योजनाओं पर सरकार द्वारा 447.36…
रांची। झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट लेने वाला है। राजधानी रांची समेत आसपास के जिलों में अगले दो दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, जिससे लोगों को फिलहाल ठंड से राहत बनी रहेगी। हालांकि इसके बाद ठंड दोबारा बढ़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार, 6, 7 और 8 फरवरी को राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर फिर से बढ़ जाएगा। फरवरी के अंत तक बना…
रांचीः वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूनाइटेड किंगडम की यात्रा के बाद झारखण्ड में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ हो चुका है। टाटा स्टील और नवीन जिंदल समूह के निवेश प्रस्ताव समेत स्टील और पावर सेक्टर, इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग, उन्नत कोटिंग और फिनिश्ड स्टील, ऑटोमोबाइल उद्योग और सीमेंट उद्योग के लिए विभिन्न निवेशकों ने झारखण्ड में निवेश के प्रति रुचि दिखाते हुए कुल 1 लाख 27 हजार करोड़ के निवेश का प्रस्ताव उद्योग विभाग झारखण्ड सरकार को सौंपा गया है। इसमें नवीन जिंदल समूह का 70 हजार करोड़ तथा टाटा स्टील का 11 हजार करोड़…
