Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
झारखंड के बोकारो जिले में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत आमतल, काशिझरिया स्थित आनंदमार्ग द्वारा संचालित गुरुकुल पब्लिक स्कूल को अज्ञात अपराधियों ने निशाना बनाते हुए बड़ी आगजनी की घटना को अंजाम दिया। गुरुवार देर रात स्कूल परिसर में खड़ी तीन स्कूल बसों और एक टाटा मैजिक वाहन को आग के हवाले कर दिया गया, जिससे लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों में भारी चिंता देखी जा रही है। सुनियोजित तरीके से की गई वारदात…
रांची। राजधानी रांची में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक को अंजाम दिया। डोरंडा बाजार इलाके में वर्षों से सड़क किनारे जमे सैकड़ों अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाया गया। सुबह से शाम तक चले इस अभियान में करीब 500 से अधिक अवैध दुकानों और ढांचों को ध्वस्त किया गया। भारी पुलिस बल, ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम की इंफोर्समेंट टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई, जिससे किसी भी तरह का बड़ा विरोध या अव्यवस्था नहीं होने दी गई। 75 फीट की सड़क, कब्जे में सिमटकर रह गई थी…
आज पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती मना रहा है, जिसे पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और अन्य प्रमुख नेताओं ने नेताजी के अदम्य साहस, बलिदान और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया। संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित मुख्य समारोह अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के श्री विजय पुरम (पूर्व में पोर्ट ब्लेयर) में नेताजी स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां उपराज्यपाल एडमिरल डी.के. जोशी मुख्य अतिथि रहे। प्रधानमंत्री मोदी का संदेश कार्यक्रम में प्रसारित किया गया। पराक्रम दिवस 2026 की मुख्य विशेषताएं मुख्य…
समाहरणालय स्थित उपायुक्त सभागार में आज उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, राँची श्री मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में जिले के आंतरिक वित्तीय संसाधनों (Own Source Revenue/Internal Financial Resources) की समीक्षा एवं वृद्धि संबंधित महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर समाहर्ता राँची, श्री रामनारायण सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी, श्री अखिलेश कुमार, जिला खनन पदाधिकारी राँची, जिला राजस्व पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।एवं जिला स्तरीय वरीय पदाधिकारी, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले के आंतरिक स्रोतों से प्राप्त होने वाले राजस्व (जैसे स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्री शुल्क, खनन रॉयल्टी, बाजार/मेला शुल्क, परिवहन शुल्क, जलकर, संपत्ति…
पहली बार जीआई-टैग मिथिला मखाना को समुद्री मार्ग से पूर्णिया से दुबई के लिए सफलतापूर्वक निर्यात किया गया। दो टन की यह ऐतिहासिक खेप बुधवार को भेजी गई है। यह निर्यात वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार, कृषि विभाग के अतिरिक्त कृषि एवं प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), पटना के सहयोग से हुआ। मिथिला मखाना, जिसे भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग प्राप्त है, बिहार के मिथिला क्षेत्र का पारंपरिक एवं पोषक कृषि उत्पाद है। समुद्री मार्ग से इसका सफल निर्यात यह दर्शाता है कि बिहार अब अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों, पैकेजिंग, ट्रेसबिलिटी और लाजिस्टिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम…
मुंबई में बिहार भवन के निर्माण को लेकर राजनीतिक माहौल अचानक गरमा गया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) और शिवसेना ने इस फैसले का खुला विरोध करते हुए ऐलान किया है कि वे मुंबई में बिहार भवन नहीं बनने देंगे। इन बयानों के बाद महाराष्ट्र से लेकर बिहार तक सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मनसे–शिवसेना के विरोध पर तीखी प्रतिक्रिया मनसे और शिवसेना के विरोधी सुरों के जवाब में जदयू और भाजपा आक्रामक हो गई हैं। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने दोनों दलों को चेतावनी देते हुए कहा कि हुल्लड़बाजी छोड़ें और शांत रहें, क्योंकि बिहार भवन…
सिवान। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के दौरान सिवान जिले में एक जोरदार धमाका हुआ, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यात्रा स्थल से कुछ ही दूरी पर हुई इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति की मौत हुई और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। धमाके की वजह: अवैध पटाखा निर्माणप्रारंभिक जांच में पता चला कि यह विस्फोट अवैध रूप से पटाखा बनाने के दौरान हुआ। सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही इस हादसे की मुख्य वजह मानी जा रही है। घटनास्थल पर पटाखों के अवशेष बिखरे मिले, जो अवैध गतिविधि की पुष्टि करते हैं।…
सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया ने कोर्ट लॉ क्लर्क (Court Law Clerk) पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत कुल 90 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया और समय सीमा आवेदन प्रक्रिया 20 जनवरी 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 07 फरवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले सुप्रीम कोर्ट लॉ क्लर्क भर्ती 2026 की पूरी पात्रता, चयन प्रक्रिया और दिशा-निर्देश पढ़ लें। आयु सीमा और शुल्क इस भर्ती में उम्मीदवार की न्यूनतम आयु…
