Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Admin
Ranchi: हजारीबाग में वन भूमि घोटाले के मामले में जेल में बंद IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोर्ट के सामने कई अहम जानकारियां पेश की। ACB ने कहा कि विनय चौबे और उनके परिवार के करीबी सदस्य विनय सिंह के बीच लगभग 5 करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ, जो बैंक के माध्यम से किया गया और पूरी तरह अवैध कमाई से जुड़ा था। ACB ने कोर्ट को बताया कि 1 मार्च 2010 से 9 जुलाई 2015 के बीच विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह की कंपनियों से विनय…
Deoghar:भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आज दो दिवसीय दौरे पर देवघर पहुंच रहे हैं। अपने इस प्रवास के दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। भाजपा के प्रदेश मंत्री गणेश मिश्रा ने बताया कि जेपी नड्डा शुक्रवार शाम 7:30 बजे देवघर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। आगमन के बाद वे 8:45 बजे प्रदेश कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे। यह बैठक आगामी चुनावी रणनीतियों और संगठन को मजबूत करने पर केंद्रित रहने की संभावना है। अगले दिन 6 दिसंबर की सुबह 9 बजे, जेपी नड्डा बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में…
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दिल्ली पहुंचे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति पुतिन भारत के दो दिन के राजकीय दौरे पर हैं। वे 5 दिसंबर को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 23वीं भारत-रूस सालाना समिट करेंगे।
जेएसएससी संयुक्त स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के परिणाम एवं नियुक्ति पर लगी रोक को हटाने का झारखंड उच्च न्यायालय द्वारा आदेश देने पर सैकड़ो अभ्यर्थी पहुंचे मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय परिसर, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन का जताया आभार_* ================== ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- जेएसएससी सीजीएल परीक्षा प्रकरण से जुड़े हर पहलू की पूरी निष्पक्षता के साथ कराई जांच, दोषियों पर हुई कठोर कार्रवाई, अदालत ने निष्पक्ष जांच और अभ्यर्थियों के ईमानदार प्रयास एवं भावनाओं को दिया सम्मान, मिला न्याय_* ================= ◆ *_मुख्यमंत्री ने कहा- जेपीएससी द्वारा पिछले 18 वर्षों में सिविल सेवा की जितनी परीक्षाएं ली…
Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट से जेएसएससी सीजीएल भर्ती मामले में अनुकूल फैसला मिलने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शुक्रवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय पहुंचे और अपने उत्साह का इजहार किया। अभ्यर्थियों ने ढोल–नगाड़ों के साथ जश्न मनाया और नाचते–गाते अपनी खुशी व्यक्त की। मौके पर कई अभ्यर्थी भावुक भी दिखे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से चली आ रही लड़ाई के बाद आखिरकार उन्हें न्याय मिला है। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “सीएम के प्रयासों और निष्पक्ष जांच के कारण…
Ranchi : झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में जांच कर रही एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में एसीबी ने कमर्शियल टैक्स कमिश्नर और पूर्व उत्पाद आयुक्त IAS अमित कुमार को पूछताछ के लिए तलब किया है। सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को उन्हें समन भेजा गया है, जिसमें शुक्रवार को पूछताछ में शामिल होने का निर्देश दिया गया है। माना जा रहा है कि इस पूछताछ के दौरान एसीबी को कई महत्वपूर्ण जानकारियां मिल सकती हैं। पहले भी कई IAS अधिकारियों से हो चुकी पूछताछ इससे पहले एसीबी इस मामले…
Ranchi : देवघर जिले के घघरजोरी, कल्हाजोर और रजदाहा तीन गांवों में नल-जल योजना पर 3 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने के बावजूद 627 घर आज भी पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। स्थिति इतनी गंभीर है कि यहां के छह विद्यालयों और पांच आंगनबाड़ी केंद्रों में पढ़ने वाले बच्चों तक को शुद्ध पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। रिकॉर्ड में दावा—1277 घरों में जलापूर्ति, जमीनी हकीकत उलटी जल जीवन मिशन के ऑनलाइन डाटा के अनुसार, देवघर के इन गांवों में 1904 लक्षित परिवारों में से 1277 घरों को नल-जल कनेक्शन दिए जाने का दावा है।लेकिन 29 नवंबर…
Ranchi: धुर्वा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर तालाब में गुरुवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तालाब के किनारे शव को तैरते देखा और तुरंत इसकी जानकारी धुर्वा थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर भारी संख्या में आसपास के लोग भी जुट गए। मौत कैसे हुई, पुलिस कर रही जांच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर…
जमशेदपुर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 24 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर शव को स्वर्णरेखा नदी में फेंक दिया गया। ओलिडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एन में रहने वाले श्यामनगर निवासी प्रदीप साव का शव गुरुवार सुबह नदी से बरामद किया गया। मृतक पेशे से प्लंबर था। 30 नवंबर की रात से था लापता परिवार के अनुसार, प्रदीप 30 नवंबर की रात से घर नहीं लौटा था। उसके भाई दीपक साव ने ओलिडीह थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर…
राँची के संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय के पास स्थित उद्धव बाबू लेन के F.N. & Gouri Tower में आज सुबह अचानक आग लग गई। बिल्डिंग से धुआँ उठते ही वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद निवासियों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही मिनटों में मौके पर पहुँची और तेजी से राहत-बचाव कार्य शुरू किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आग मीटर रूम में शॉर्ट सर्किट होने के…
