Dumka : दुमका से बुधवार की सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. यहां वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित पुलिस कार्यालय के पीछे से महिला (30 वर्षीय) और बच्ची (छह वर्षीय) का शव मिला है. इस खबर के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने शव देखा
बताया जा रहा है कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों और राहगीरों ने गांधी मैदान के समीप दो शवों को देखा. शव मिलने की खबर से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को जानकारी दी
गई.
सूचना मिलते ही दुमका पुलिस मौके पर पहुंचकर इलाके की घेराबंदी की दी और फॉरेंसिक टीम को जांच के लिए बुलाया है. प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही पुलिस
स्थानीय लोगों के अनुसार, महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है और वह अक्सर अपनी बच्ची के साथ इसी इलाके में घूमती थी. लोगों का कहना है कि एक दिव्यांग युवक भी कई बार उनके साथ नजर आता था. पुलिस उस युवक की तलाश कर रही है.
कुछ लोगों का कहना है कि किसी विवाद या आपसी रंजिश के कारण घटना को अंजाम दिया गया होगा. हालांकि पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

