Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी बनाये जाने पर जतायी नाराजगी
    Breaking News

    चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री को रांची का डीसी बनाये जाने पर जतायी नाराजगी

    AdminBy AdminOctober 4, 2024No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    मुख्य सचिव को पत्र लिखकर 15 दिनों में मांगा जवाब

    राजीव कुमार सिन्हा की जगह रांची के डीसी बनाये गये मंजूनाथ भजंत्री की पदस्थापना पर चुनाव आयोग ने नाराजगी जतायी है। मंजूनाथ भजंत्री ने गत 30 सितम्बर को रांची के डीसी का पदभार ग्रहण किया था। मंजूनाथ भजंत्री को लेकर चुनाव आयोग ने राज्य सरकार को पत्र लिखा है। मुख्य सचिव को लिखे पत्र में चुनाव आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हाई कोर्ट के आदेश का उल्लंघन है। चुनाव आयोग ने 6 दिसम्बर, 2021 के हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन करने को कहा है। आयोग ने इस सम्बंध में 15 दिनों के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट देने का आदेश भी दिया है।

    आखिर क्या है मामला?

    मुख्य सचिव को लिखे पत्र में कहा गया कि मधुपुर उप चुनाव में तत्कालीन उपायुक्त द्वारा आयोग के वोटर टर्न आउट एप और प्रेस कांफ्रेंस में अलग अलग आंकड़ा पेश किये जाने की वजह से उन्हें 26 अप्रैल 2021 को उपायुक्त के पद से हटा दिया गया था। साथ ही चुनाव आचार संहिता समाप्त होने के बाद सरकार ने उन्हें फिर से देवघर उपायुक्त के पद पर पदस्थापित करने का आदेश दिया था. इसके करीब छह महीने बाद मुख्य निर्वाची अधिकारी (सीइओ) ने आयोग को रिपोर्ट भेज कर यह जानकारी दी कि उपायुक्त ने चुनाव आचार संहिता खत्म होने के बाद आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में सांसद निशिकांत दूबे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। इसके बाद आयोग ने मंजूनाथ भजंत्री से स्पष्टीकरण पूछा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने के बाद उन्हें उपायुक्त पद से हटाने और भविष्य में बिना आयोग की अनुमति के चुनाव से जुड़े कार्यों में पदस्थापित नहीं करने का आदेश दिया था। इस बीच मंजूनाथ भजंत्री ने हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 2021 के उक्त आदेश को चुनौती दी थी। हाई कोर्ट ने सुनवाई के बाद 3 सितम्बर, 2024 को चुनाव आयोग के आदेश को सही करार दिया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF

    July 4, 2025

    झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल

    July 3, 2025

    साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी

    July 3, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 04.07.2025 PDF
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 04.07.2025 PDF
    • झारखंड के यात्रियों के लिए IRCTC शुरू करने जा रहा है गौरव पर्यटन ट्रेन, यात्रियों को घुमाएगी धार्मिक स्थल
    • साहिबगंज में दो माल गाड़ियां आपस में टकरायीं, 18 डिब्बे हुए बेपटरी
    • आज गढ़वा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे बाइपास फोरलेन सड़क का उद्घाटन
    • रांची के दलादली इलाके में सड़क दुर्घटना में दो युवकों की दर्दनाक मौत, एक घायल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.