Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांचीवासियों को आज मिलेगी रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    July 3, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 03.07.2025 PDF

    July 3, 2025

    KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 03.07.2025 PDF

    July 3, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»IPL 2025: सभी 12 मार्की खिलाड़ी बिके, पंत से लेकर श्रेयस-केएल, नीलामी में बड़े खिलाड़ियों पर जमकर बरसे जमकर पैसे
    Breaking News

    IPL 2025: सभी 12 मार्की खिलाड़ी बिके, पंत से लेकर श्रेयस-केएल, नीलामी में बड़े खिलाड़ियों पर जमकर बरसे जमकर पैसे

    AdminBy AdminNovember 25, 2024No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे पहले 12 मार्की खिलाड़ियों पर बोली लगाई गई। इसमें सात भारतीय और पांच विदेशी खिलाड़ी शामिल थे। सबसे पहले बोली अर्शदीप सिंह पर लगी। उनके लिए दिल्ली, चेन्नई और गुजरात के बीच लड़ाई देखने को मिली। इसके अलावा ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने इतिहास रच दिया। वे 25+ करोड़ का आंकड़ा छूने वाले खिलाड़ी बन गए।

    क्या होते हैं मार्की खिलाड़ी ?
    मार्की खिलाड़ी वह खिलाड़ी होते हैं, जिन पर ऑक्शन के दौरान सबसे पहले बोली लगाई जाती है। ये खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय होते हैं और अधिकतर टीमें इन्हें खरीदना चाहती हैं। आमतौर पर ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भी बड़ा नाम बना चुके होते हैं। आईपीएल की नीलामी से पहले सभी टीमें बीसीसीआई को उन खिलाड़ियों के नाम देती हैं, जिन्हें वो मेगा ऑक्शन में खरीदना चाहती हैं। जिन बड़े खिलाड़ियों को अधिकतर टीमें खरीदना चाहती हैं। उन्हें ही मार्की खिलाड़ियों की सूची में रखा जाता है। आमतौर पर मार्की खिलाड़ियों के ऊपर बड़ी बोली लगती है और नीलामी का सबसे महंगा खिलाड़ी भी इन्हीं में से कोई एक होता है। इस साल नीलामी में भी ऐसा ही हुआ है।

    जोस बटलर (इंग्लैंड):

    जोस बटलर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था और उनके लिए पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होड़ देखने को मिली। इस बीच लखनऊ सुपरजाएंट्स भी दौड़ में शामिल हुई और उसकी गुजरात से भिड़ंत देखने मिली। अंत में गुजरात ने बटलर को 15.75 करोड़ रुपये में खरीदा। बटलर को राजस्थान रॉयल्स ने रिलीज किया था।

    बटलर इस पीढ़ी के बेहतरीन सफेद गेंद के बल्लेबाजों में से एक हैं। उनके नाम 427 टी20 में 11,929 रन, आठ शतक और 83 अर्धशतक हैं। इंग्लैंड के लिए बतौर कप्तान वह टी20 विश्व कप भी जीत चुके हैं। बटलर ने 2018 से 2024 तक राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के साथ अपने कार्यकाल के दौरान आईपीएल में खुद के लिए एक नाम बनाया। 2018 से राजस्थान रॉयल्स के लिए बटलर ने 41.84 की औसत और 147.79 के स्ट्राइक रेट से 3,055 रन बनाए, जिसमें 7 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रहा।

    वह टीम के अब तक के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। आईपीएल 2022 में वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे थे। उन्होंने 17 मैचों 863 मैचों 149 से अधिक की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए थे। इनमें चार शतक और चार अर्धशतक शामिल थे। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 116 रहा। पिछले सीजन में बटलर ने 11 मैच में 39.88 की औसत से 359 रन बनाए थे, जिसमें दो शतक शामिल थे। बटलर ने 2016-17 तक मुंबई इंडियंस (एमआई) का भी प्रतिनिधित्व किया, जिसमें 24 मैचों में एक अर्धशतक के साथ 527 रन बनाए। उन्होंने 2017 में उनके साथ खिताब जीता था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांचीवासियों को आज मिलेगी रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन

    July 3, 2025

    प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधु गुप्ता गिरफ्तार, झारखंड शराब घोटाले को लेकर ACB की बड़ी कार्रवाई

    July 2, 2025

    पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का स्वास्थ्य जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, उनके परिवार को बंधाया ढाढस

    July 2, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांचीवासियों को आज मिलेगी रातू रोड फ्लाईओवर की सौगात, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे उद्घाटन
    • KOYLANCHAL SAMVAD DHANBAD 03.07.2025 PDF
    • KOYLANCHAL SAMVAD RANCHI 03.07.2025 PDF
    • प्रिज्म होलोग्राफी के MD विधु गुप्ता गिरफ्तार, झारखंड शराब घोटाले को लेकर ACB की बड़ी कार्रवाई
    • पूर्व हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा का स्वास्थ्य जानने पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, उनके परिवार को बंधाया ढाढस
    • रांची के सभी स्कूलों के आस-पास अब नहीं बिकेगा मांस-मछली, नगर निगम ने लगाया प्रतिबंध
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.