झारखंड सशस्त्र पुलिस (जेएपी-2) का एक जवान रांची में अपने कमरे में पंखे से लटका पाया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जवान की पहचान झारखंड के बोकारो जिले के निवासी शिव पूजन राजवार (47) के रूप में हुई है।
रांची के पुलिस अधीक्षक (सिटी) पारस राणा ने कहा, ‘‘जीएपी-2 का जवान अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। यह प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हालांकि, हमें उसके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।” उन्होंने बताया कि राजवार हाल ही में छुट्टी से लौटे थे।
राणा ने बताया कि घटना के पीछे पारिवारिक विवाद होने का संदेह है। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंचे।

