Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: झारखंड में तापमान लुढ़का, आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं
    Breaking News

    ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी: झारखंड में तापमान लुढ़का, आने वाले दिनों में राहत के आसार नहीं

    AdminBy AdminDecember 19, 2025No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    राजधानी रांची समेत आधे राज्य में घने कोहरे का असर देखने को मिलने लगा है। उत्तर पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवा के कारण सुबह और शाम कनकनी बढ़ रही है।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची के नए अपडेट में बताया जा रहा है कि राज्य के उत्तर पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भाग में आगामी दिनों घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा, इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

    राजधानी रांची व आसपास के क्षेत्रों का तापमान भी गिर गया है। देर रात बेघरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वे रतजगा कर अलाव का सहारा ले रहे हैं। झारखंड में ठंड ने अपना असर तेज कर दिया है। गढ़वा, पलामू, लोहरदगा और रांची समेत कई जिलों में पिछले 24 घंटे के दौरान हाड़ कंपा देने वाली ठंड महसूस की गई।

    घर में दुबके रहे लोग

    हालात ऐसे हैं कि धूप निकलने के बावजूद ठंडी और तेज हवा लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर रही है। इस मौसम में बुजुर्ग और बच्चे सर्दी, खांसी और सिरदर्द की समस्या से ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं।

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले तीन दिनों तक ठंड से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे राज्य में मौसम शुष्क बना रहा।

    सबसे अधिक अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस चाईबासा का जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस कांके का रिकॉर्ड किया गया। वहीं, राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

    अगले पांच दिन कैसा रहेगा मौसम?

    मौसम विज्ञान केंद्र रांची द्वारा जारी पूर्वानुमान में बताया गया कि राज्य में अगले पांच दिनों यानी 19, 20, 21, 22 और 23 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। ऐसे में खिली धूप के बाद भी ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

    राजधानी रांची में 24 दिसंबर तक सुबह में हल्हे और मध्यम दर्जे का कोहरा और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रहेगा।

    मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि पूरे राज्य में उत्तर-पश्चिमी दिशा से आ रही ठंडी हवाओं का प्रभाव बढ़ गया है, जिससे उत्तर-पश्चिमी जिले यानी पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार के साथ साथ निकटवर्ती मध्य भाग के जिलों यानी रांची, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी और बोकारो के अलावा लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में कहीं-कहीं घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है।

    अहले सुबह और देर रात ठंड का असर बढ़ने लगा है। दिन में हल्की गर्मी और सुबह-शाम शीतलहर के कारण लोगों को मौसम की दोहरी मार झेलनी पड़ रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.