Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बिना परमिशन पोस्टर-बैनर पर कार्रवाई, अवैध विज्ञापन पर होगा जुर्माना

    December 27, 2025

    रांची में राष्ट्रपति दौरा: 28 से 30 दिसंबर तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित

    December 27, 2025

    छपरा में अंगीठी बनी काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

    December 27, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»झारखंड शराब घोटाला: विनय चौबे की भूमिका पर गंभीर आरोप, गवाह ने कोर्ट में खोली पोल
    Breaking News

    झारखंड शराब घोटाला: विनय चौबे की भूमिका पर गंभीर आरोप, गवाह ने कोर्ट में खोली पोल

    AdminBy AdminDecember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड के बहुचर्चित शराब घोटाले में मुख्य गवाह सिद्धार्थ सिंघानिया ने सीआरपीसी की धारा 164 (BNSS 183) के तहत कोर्ट में बयान दर्ज कराया, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे किए गए है, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल मच जाएगी.

    सिंघानिया ने अपने बयान में बताया कि किस तरह छत्तीसगढ़ के शराब सिंडिकेट मॉडल को झारखंड में लागू किया गया और इसमें तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे की भूमिका निर्णायक रही थी.  सिद्धार्थ के दिए बयान के अनुसार, शराब के कारोबार को नियंत्रित करने के लिए जानबूझकर छत्तीसगढ़ का मॉडल अपनाया गया. इसमें छत्तीसगढ़ के अनवर ढेबर, अरुण पति त्रिपाठी और विनय चौबे शामिल थे. अरुणपति त्रिपाठी को JSBCL का कंसल्टेंट बनाना और टेंडर की शर्तों को इस तरह तोड़ना-मरोड़ना कि केवल छत्तीसगढ़ की चुनिंदा कंपनियों को फायदा मिले. यह सब विनय चौबे के संरक्षण और सहमति से हुआ.

    सिद्धार्थ सिंघानिया ने यह भी बताया कि राज्य में विदेशी शराब की आपूर्ति के लिए F.L.10A लाइसेंस नीति लागू की गई, जिसका मुख्य उद्देश्य अवैध कमीशन वसूलना था और प्रति पेटी 300 से 600 रुपये तक का कमीशन वसूला जाता था. इसके अलावा सरकारी दुकानों के माध्यम से ‘नॉन-ड्यूटी पेड’ (बिना टैक्स वाली) शराब भी बेची गई. छत्तीसगढ़ की डिस्टिलरी को झारखंड में सप्लाई का लाइसेंस दिलवाने में भी विनय चौबे की सीधी संलिप्तता बताई गई हैं.

    वित्तीय लेनदेन को लेकर भी चौंकाने वाला खुलासा किया गया. सिद्धार्थ के मुताबिक, छत्तीसगढ़ मॉडल को सुचारू रूप से लागू करने के एवज में 40 से 50 करोड़ रुपये अनवर ढेबर, विधु गुप्ता और अरुणपति त्रिपाठी के माध्यम से विनय चौबे तक पहुंचाए गए. शराब दुकानों में लगभग 2500-3000 कर्मचारियों की नियुक्ति प्लेसमेंट एजेंसियों के जरिए की गई, ताकि पूरे सिस्टम पर निजी सिंडिकेट का नियंत्रण रहे. साथ ही, छत्तीसगढ़ की ‘प्रिज्म होलोग्राफी’ कंपनी को ही झारखंड में होलोग्राम का काम दिया गया. उत्पाद विभाग के सचिव विनय चौबे की अनुमति के बिना इतना बड़ा संगठित भ्रष्टाचार संभव नहीं था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    रांची में बिना परमिशन पोस्टर-बैनर पर कार्रवाई, अवैध विज्ञापन पर होगा जुर्माना

    December 27, 2025

    रांची में राष्ट्रपति दौरा: 28 से 30 दिसंबर तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित

    December 27, 2025

    राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक पहल: अब संथाली भाषा में ओल चिकी लिपि में उपलब्ध भारतीय संविधान

    December 27, 2025
    Add A Comment
    Leave A Reply Cancel Reply

    Recent Posts
    • रांची में बिना परमिशन पोस्टर-बैनर पर कार्रवाई, अवैध विज्ञापन पर होगा जुर्माना
    • रांची में राष्ट्रपति दौरा: 28 से 30 दिसंबर तक यातायात रहेगा प्रतिबंधित
    • छपरा में अंगीठी बनी काल, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर
    • झारखंड शराब घोटाला: विनय चौबे की भूमिका पर गंभीर आरोप, गवाह ने कोर्ट में खोली पोल
    • राष्ट्रपति भवन में ऐतिहासिक पहल: अब संथाली भाषा में ओल चिकी लिपि में उपलब्ध भारतीय संविधान
    • Koylanchal Samvad e-paper | 27th Dec | Dhanbad
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.