राष्ट्रपति आज सोमवार को सुबह जमशेदपुर के लिए रवाना हो गई. जहां वह संथाली भाषा की लिपि ओलचिकी के शताब्दी समारोह में शामिल होंगी. साथ ही वह एनआईटी जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी. इसके बाद रांची लोकभवन में रात्रि विश्राम करेंगी. बता दें कि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर रविवार शाम करीब छह बजे रांची पहुंचीं. रांची एयरपोर्ट पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनका स्वागत किया. रांची एयरपोर्ट पर ही उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

