राँची के दलादली ओपी इलाके में एक व्यवसायी को दिनदहाड़े गोली मारने के मामले में पुलिस को सफलता मिली है. व्यवसायी पर गोली चलाने वाली शूटर चंदन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. शूटर भुरकुंडा का रहनेवाला है. शूटर ने व्यवसायी पर क्यों गोली चलायी इसको लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. बता दें कि व्यवसायी राधेश्याम साहू को दलदली ओपी इलाके में दिनदहाड़े उसके ही दुकान में गोली मारी गयी थी. यह वारदात 15 अक्टूबर को हुई थी. इस गोलीबारी में व्यवसाई को कुल 6 गोलियां लगी थी.

