झारखंड में खौफनाक घटना सामने आई है। प्रदेश की राजधानी में जमीनी विवाद को लेकर एक व्यक्ति का सिर काटरकर धड़ से अलग कर दिया गया। सिर काटकर धड़ से अलग करने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार को तमाड़ थाना क्षेत्र के भुर्सुडीह के जंगल में हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ लिया है, लेकिन एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान जगदीश स्वांसी (40) और पुरन कुमार स्वांसी (30) के रूप में हुई है, जबकि तीसरा आरोपी हरी मुंडा (35) फरार है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से धारदार हथियार और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अधिकारी ने कहा कि मृतक के पिता सुरेश स्वांसी द्वारा तमाड़ थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तारियां की गई हैं। उन्होंने बताया कि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
बता दें कि रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में शनिवार को जमीन को लेकर विवाद हुआ था। यह विवाद इतना बढ़ा कि जानलेवा हो गया। इसमें तीन लोगों ने मिलकर एक युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के तीन दिनों के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों में से 2 को गिरफ्तार कर लिया है, एक अभी भी फरार चल रहा है।

