Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»नर्स–फार्मासिस्ट–एक्स-रे टेक्नीशियन की भर्ती! JSSC ने 53 पैरामेडिकल पदों पर नोटिफिकेशन किया जारी
    Breaking News

    नर्स–फार्मासिस्ट–एक्स-रे टेक्नीशियन की भर्ती! JSSC ने 53 पैरामेडिकल पदों पर नोटिफिकेशन किया जारी

    AdminBy AdminDecember 18, 2025No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने पारा मेडिकल स्टाफ के कुल 53 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है. इस भर्ती के तहत महिला नर्स, पुरुष नर्स, फार्मासिस्ट, मेल और फीमेल हेल्थ वर्कर, कंपाउंडर, ड्रेसर और एक्स-रे टेक्नीशियन के पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

    इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 8 जनवरी से 7 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 फरवरी तय की गई है. अगर आवेदन करते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसे सुधारने के लिए 10 फरवरी से 13 फरवरी तक करेक्शन विंडो खोली जाएगी.

    शैक्षणिक योग्यता और वेतन
    पदों के अनुसार उम्मीदवारों के पास मैट्रिक या इंटर साइंस के साथ संबंधित डिप्लोमा या प्रशिक्षण होना जरूरी है. चयनित अभ्यर्थियों को लेवल-1 से लेकर लेवल-5 तक के वेतनमान में नियुक्ति दी जाएगी. नर्सिंग से जुड़े सभी पदों के लिए झारखंड नर्सिंग काउंसिल में पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है.

    परीक्षा का स्वरूप
    भर्ती परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में ली जाएगी. परीक्षा में दो पेपर होंगे.
    पेपर-1 में सामान्य ज्ञान और भाषा से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे.
    पेपर-2 में संबंधित तकनीकी या ट्रेड से जुड़े प्रश्न होंगे.

    न्यूनतम उत्तीर्ण अंक
    सामान्य और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक जरूरी होंगे.
    महिला, एससी और एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम 32 प्रतिशत अंक तय किए गए हैं.
    बीसी-1 के लिए 34 प्रतिशत और बीसी-2 के लिए 36.5 प्रतिशत अंक अनिवार्य होंगे.
    आदिम जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं.

    पदों का विवरण
    रेगुलर पदों में महिला नर्स के 2, पुरुष नर्स के 26, फार्मासिस्ट के 2, कंपाउंडर के 10 और ड्रेसर के 8 पद शामिल हैं. वहीं बैकलॉग के तहत पुरुष नर्स के 2 और एक्स-रे टेक्नीशियन का 1 पद भरा जाएगा.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Admin

    Related Posts

    डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स

    February 11, 2026

    पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप

    February 11, 2026

    झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही

    February 11, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • डिजिटल युग की ओर झारखंड पुलिस का बड़ा कदम, बनेगी एआई टास्क फोर्स
    • पुलिस ऑफिस के पीछे मां और बच्ची का शव, दुमका में मचा हड़कंप
    • झारखंड विधानसभा होगी पेपरलेस! बजट सत्र से शुरू होगी डिजिटल कार्यवाही
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.