Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»नक्सलियों की उपराजधानी को दहलाने की साजिश को दुमका पुलिस एवं एसएसबी ने किया नाकाम, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करकट्टा जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ नक्सली साहित्य बरामद
    झारखण्ड

    नक्सलियों की उपराजधानी को दहलाने की साजिश को दुमका पुलिस एवं एसएसबी ने किया नाकाम, शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करकट्टा जंगल से भारी मात्रा में विस्फोटक के साथ नक्सली साहित्य बरामद

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 16, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका:नक्सलियों द्वारा दुमका को दहलाने की साजिश को नाकाम करते हुए दुमका पुलिस ने एसएसबी के सहयोग से शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करकट्टा जंगल में भारी मात्रा में छुपा कर रखा गया मौत का सामान बरामद किया है। इस संबंध में दुमका के पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने बताया कि नक्सलियों द्वारा शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में विस्फोटक छुपाकर रखे जाने की सूचना दुमका पुलिस एवं  एसएसबी को गुप्त रूप से मिली थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए एक टीम का गठन कर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के करकट्टा जंगल में छापेमारी की गई और अत्यंत सतर्कता के साथ विस्फोटकों की खोजबीन की गई। खोजबीन के क्रम में करकट्टा पहाड़ी के नीचे जंगल में कुछ उथला मिट्टी दिखाई दिया जिसमें कुछ सुखा हुआ पेड़ लगा दिया गया था। मिट्टी हटाने पर प्लास्टिक के बोरे में 200पीस जिलेटिन, 411 पीस डेटोनेटर,नक्सलियों के बैज, 50 मीटर कारडेक्स वायर  सहित 27 पीस नक्सली साहित्य बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन सतर्कता से उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया गया। छापेमारी दल में एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट गुलशन कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट फूल सिंह मीणा, दुमका के एसडीपीओ नूर मुस्तफा, शिकारीपाड़ा थाना प्रभारी संजय सुमन, एसआई खुर्शीद आलम, एसएसबी के एसआई लाल बहादुर यादव, एसएसबी के भीम सिंह,मनीष कुमार सिंह, किशोर कुमार मंडल,प्रदीप कुमार, दीपांकर दास, भीष्ण राम, राजेश कुमार, कल्याण बीरूआ, राकेश चोपड़ा, बंटी सांगा, खिल्लारी बाबासाहेब, शिव कुमार यादव, नंजूनाथ तलवार, मार्कोंडायाह जीबी, सौरभ कुमार, डेमार धीरेंद्र, सरवन कुमार सिंह, कश्मीर सिंह, राकेश कुमार  सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

    March 26, 2026

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.