Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!

    March 6, 2026

    झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग

    March 6, 2026

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिज़नेस»रिलायंस ने की ई-कॉमर्स वेबसाइट JIOMART लॉन्च , जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर
    बिज़नेस

    रिलायंस ने की ई-कॉमर्स वेबसाइट JIOMART लॉन्च , जानिए कैसे कर सकते हैं ऑर्डर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 27, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    नई दिल्लीः रिलायंस जियो के ई–कॉमर्स पोर्टल जियो मार्ट की सर्विसेज कई शहरों में शुरू हो गई हैं. रिलायंस जियो के नए ई-कॉमर्स वेंचर की वेबसाइट के जरिए कंपनी को ऑर्डर मिलने की शुरुआत हो गई है. बता दें कि इसकी वेबसाइट को लॉन्च करने के लिए टेस्टिंग कई महीनों से चल रही थी. जियोमार्ट के सीईओ ने ट्वीट में जानकारी दी कि जियोमार्ट भारत के 200 से भी ज्यादा शहरों में ग्रॉसरी डिलीवर करने का काम कर रहा है।

    कंपनी दे रही है आकर्षक ऑफर
    जियो मार्ट के जरिए सामान को एमआरपी से 5 फीसदी कम कीमत पर दिए जाने का दावा किया जा रहा है क्योंकि कंपनी के मुताबिक वो डायरेक्ट किसान से सामान लेकर प्रोडक्ट्स की डिलीवरी कर रही है. इसके अलावा कंपनी ये भी दावा कर रही है कि जरूरी सभी सामानों के लिए उसके पास स्टॉक है.

     

    कैसे कर सकते हैं ऑर्डर
    जियो मार्ट की सर्विसेज फिलहाल पिनकोड के माध्यम से दी जा रही हैं. जियोमार्ट की वेबसाइट खोलने पर एक विंडो बॉक्स सामने आएगा जिसमें आपको अपने एरिया का पिनकोड डालना होगा. अगर कंपनी आपके एरिया में डिलीवरी कर रही है तो आपको तुरंत इसकी जानकारी मिलेगी.

     

    WhatsApp नंबर भी एक्टिव- जानें इससे कैसे करें ऑर्डर
    जियो मार्ट के ऑर्डर के लिए व्हॉटसएप नंबर 88500 08000 है और इस नंबर को आपको अपने फोन में सेव करना पड़ेगा. इस नंबर पर एक संदेश लिखकर भेजने पर जियो मार्ट की तरफ से आपको मैसेज मिलेगा जिसमें एक लिंक होगा. यह लिंक केवल 30 मिनट तक ही एक्टिव होगा. इस लिंक पर क्लिक करते हुए अपना लोकेशन और जो उत्पाद आप चाहते हैं उन्हें चुनना होगा.

     

    यहां एक फॉर्म दिया जाएगा जिसमें सारी डिटेल्स भरकर प्रोसीड पर क्लिक करना होगा. इसके बाद जियो मार्ट की तरफ से आपको सारे प्रोडक्ट्स की लिस्ट मिलेगी जो आपके एरिया में मुहैया हो सकती हैं.बस यहीं पर आप अपनी पसंद के उत्पादों को चुनेंगे और इनकी सूची बनने के बाद ‘प्लेस ऑर्डर’ पर क्लिक करके ऑर्डर दे सकते हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    भारत-अमेरिका टैरिफ डील से आम लोगों को राहत, मोबाइल-लैपटॉप समेत कई सामान हो सकते हैं सस्ते

    February 3, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    सोना और चांदी फिर चमके: पूरे भारत में कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी, जानिए ताज़ा रेट

    October 17, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची और आसपास के जिलों में अगले तीन दिन मेघगर्जन और हल्की बारिश के संकेत, तापमान में भी बदलाव!
    • झारखंड पुलिस को बड़ी सौगात: 628 बोलेरो और 849 बाइक से गश्ती व्यवस्था होगी सुपर स्ट्रॉन्ग
    • दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी
    • UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी
    • झारखंड में हॉस्पिटल मैनेजर के 201 पदों पर भर्ती, 10 मार्च से आवेदन शुरू
    • ED का शिकंजा कसा: अनिल अंबानी की कंपनियों पर मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग केस में बड़ी कार्रवाई
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.