झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) जल्द ही कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 2026 जारी करने वाली है। फिलहाल कॉपियों के मूल्यांकन का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी। आधिकारिक घोषणा के बाद रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर एक्टिव कर दिया जाएगा। छात्र अपना रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके ऑनलाइन JAC झारखंड बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट तथा डिजिटल मार्कशीट आसानी से देख सकेंगे।
JAC 10th 12th Result 2026- झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट हाइलाइट्स
झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 के बीच आयोजित की गई थीं। इस परीक्षा में 4.3 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षाएं राज्यभर के 1200 से ज्यादा परीक्षा केंद्रों पर सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। छात्र JAC बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
|
विवरण |
जानकारी |
|
परीक्षा का नाम |
JAC बोर्ड परीक्षा 2026 |
|
आयोजन संस्था |
झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची |
|
कक्षाएं |
कक्षा, 10वीं, 12वीं |
|
रिजल्ट मोड |
ऑनलाइन |
|
जरूरी डिटेल्स |
रोल कोड और रोल नंबर |
|
रिजल्ट पोर्टल |
|
|
आधिकारिक वेबसाइट |
JAC Board Result 2026: रोल नंबर से झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें?
छात्र नीचे दिए स्टेप्स की मदद से झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2026 आसानी से देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले आप jac.jharkhand.gov.in और jacresults.com पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर JAC Class x और JAC Class XII लिंक पर क्लिक करें।
-
रोल नंबर और रोल कोड डालें।
-
झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2026 देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
-
आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा इसे चेक करें और डाउनलोड करें।
JAC 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट DigiLocker से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। मार्कशीट प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
-
DigiLocker की वेबसाइट digilocker.gov.in खोलें या मोबाइल ऐप डाउनलोड करें।
-
नए यूजर हैं तो आधार नंबर या मोबाइल नंबर से साइन अप करें, पुराने यूजर सीधे लॉगिन करें।
-
लॉगिन के बाद डैशबोर्ड में जाकर “Import Documents” पर क्लिक करें।
-
लिस्ट में से “Jharkhand Academic Council, Ranchi” चुनें।
-
परीक्षा वर्ष में 2026 सिलेक्ट करें।
-
अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
-
Submit बटन पर क्लिक करें।
-
आपकी डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी, इसे डाउनलोड कर लें।

